SDM बोलीं-‘जुलूस के रूट पर ट्रैफिक वन-वे किया जाएगा’:कैमूर में शांति समिति बैठक, डीजे बजाने और पटाखे छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध

SDM बोलीं-‘जुलूस के रूट पर ट्रैफिक वन-वे किया जाएगा’:कैमूर में शांति समिति बैठक, डीजे बजाने और पटाखे छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध

मोहनिया अनुमंडल कार्यालय में पैगंबर मोहम्मद साहब के आगामी जन्मोत्सव (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। एसडीएम ने बताया कि शहर में निकलने वाले मुख्य जुलूस के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। नगर पंचायत को जुलूस के दौरान साफ-सफाई, चूना छिड़काव और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एनएच किनारे स्थित दरगाह के पास जलजमाव की समस्या को देखते हुए अस्थायी रूप से रास्ता दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जुलूस के रूट पर ट्रैफिक को वन-वे किया जाएगा, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को असुविधा न हो। एसडीएम ने समय सीमा का पालन करने पर जोर देते हुए बताया कि जुलूस सुबह 10 बजे स्टूअर्ट गंज से शुरू होकर शाम तक संपन्न होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जुलूस में डीजे बजाने और पटाखे छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट पर कड़ी नजर रखी जाएगी। एसडीएम ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध सूचना पर तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित करें। मोहनिया अनुमंडल कार्यालय में पैगंबर मोहम्मद साहब के आगामी जन्मोत्सव (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। एसडीएम ने बताया कि शहर में निकलने वाले मुख्य जुलूस के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। नगर पंचायत को जुलूस के दौरान साफ-सफाई, चूना छिड़काव और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एनएच किनारे स्थित दरगाह के पास जलजमाव की समस्या को देखते हुए अस्थायी रूप से रास्ता दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जुलूस के रूट पर ट्रैफिक को वन-वे किया जाएगा, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को असुविधा न हो। एसडीएम ने समय सीमा का पालन करने पर जोर देते हुए बताया कि जुलूस सुबह 10 बजे स्टूअर्ट गंज से शुरू होकर शाम तक संपन्न होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जुलूस में डीजे बजाने और पटाखे छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट पर कड़ी नजर रखी जाएगी। एसडीएम ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध सूचना पर तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *