खाटू धाम मेले में स्काउट्स ने दी सेवाएं:सेवा कार्यों से लौटने पर राजकीय स्कूल में हुआ सम्मान

खाटू धाम मेले में स्काउट्स ने दी सेवाएं:सेवा कार्यों से लौटने पर राजकीय स्कूल में हुआ सम्मान

कोटपूतली में खाटू धाम के फाल्गुनी लक्खी मेले में क्षेत्र के दो स्कूलों के स्काउट्स ने महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। सेवा कार्यों से निवृत होकर लौटने पर कल्याणपुरा कला के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल और अमरपुरा स्थित निजी स्कूल में इन स्काउट्स का सम्मान किया गया। कल्याणपुरा कला के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के सात स्काउट्स ने स्काउट मास्टर राजवीर यादव के नेतृत्व में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के देख-रेख में सेवाएं दीं। प्रिंसिपल दौलतराम वर्मा ने बताया कि लक्ष्य कुमावत, देवेन्द्र सिंह तंवर, नवदीप शर्मा, केशव जांगिड़, देवेन्द्र सिंह शेखावत और निशांत जांगिड़ ने बाबा श्याम के दरबार में पांच दिनों तक दिन-रात शिफ्ट अनुसार ड्यूटी निभाई। मेले में सेवा कार्यों से लौटने पर स्कूल ग्रांउड में प्रिंसिपल दौलतराम वर्मा और स्कूल स्टाफ की ओर से स्काउट्स का सम्मान किया गया। इस मौके पर स्काउट मास्टर राजवीर यादव, विशम्बर दयाल मीणा, भगवान सहाय चौपड़ा, सचिन, अशोक, रुडमल गुर्जर, शशिबाला यादव, जोगेन्द्र यादव, गौरव, कुलदीप छावड़ी सहित कई स्टूडेंट्स उपस्थित रहे। इसके साथ ही कस्बे के अमरपुरा नई कोठी रोड स्थित निजी स्कूल के स्काउट्स ने भी मेले में अपनी सहभागिता निभाई। स्काउटर देवराज कुमावत के नेतृत्व में सोनू कुमावत, अमन कुमावत, हिमांशु सैनी, उमेश सैनी और गोविंद सैनी ने खाटू धाम में दिन-रात शिफ्ट अनुसार सेवाएं दीं। मेले में सेवा कार्यों से निवृत होकर स्कूल लौटने पर प्रिंसिपल सजना कुमावत और स्कूल स्टाफ की ओर से इन स्काउट्स का सम्मान किया गया। इस दौरान पूरणमल, मुकेश कुमार सैनी, निशा सैनी, वेदप्रकाश, दीपशिखा, मोना, अंकिता सहित अन्य स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *