दरभंगा में 12 जनवरी तक स्कूल बंद:ठंड के कारण फैसला, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री; 3 फ्लाइट रद्द

दरभंगा में 12 जनवरी तक स्कूल बंद:ठंड के कारण फैसला, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री; 3 फ्लाइट रद्द

दरभंगा में आज सुबह से लेकर शाम तक मौसम का मिजाज एक जैसा बना रहा। कड़ाके की ठंड के साथ दिनभर तेज पछुआ हवा चलती रही और कोहरे का प्रभाव दिन में 12 बजे तक रहा। इसके बाद धूप उगा, लेकिन कनकनी बनी रही। शीतलहर के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आया। लोग अत्यधिक ठंड से बचने के लिए अपने-अपने घरों में दुबके रहे और केवल अत्यावश्यक काम होने पर ही बाहर निकलते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार दरभंगा में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवा चलती रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 186 दर्ज किया गया। 12 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का निर्देश शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को 12 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया था। अकासा एयर की फ्लाइट रद्द शीतलहर और कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। दरभंगा एयरपोर्ट पर रविवार को विभिन्न शहरों से आने वाली उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। दिल्ली और मुंबई से आने वाली कुछ फ्लाइटें रद्द कर दी गईं, जबकि कई उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से दरभंगा पहुंचीं। दरभंगा आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट रद्द रही। इसके अलावा मुंबई से स्पाइसजेट की दरभंगा आने वाली फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया। दिल्ली से स्पाइसजेट की दरभंगा आने वाली फ्लाइट भी कैंसिल रही। कोलकाता से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे विलंब से पहुंची। मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट लगभग दो घंटे की देरी से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंची।इसके अलावा मुंबई से अकासा एयर की फ्लाइट अपने नीयत समय से करीब 36 मिनट लेट दरभंगा पहुंची। हैदराबाद से इंडिगो की फ्लाइट लगभग 23 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली से इंडिगो की दरभंगा आने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब 29 मिनट विलंब से एयरपोर्ट पहुंची। फ्लाइटों के रद्द होने और विलंब के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरभंगा में आज सुबह से लेकर शाम तक मौसम का मिजाज एक जैसा बना रहा। कड़ाके की ठंड के साथ दिनभर तेज पछुआ हवा चलती रही और कोहरे का प्रभाव दिन में 12 बजे तक रहा। इसके बाद धूप उगा, लेकिन कनकनी बनी रही। शीतलहर के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आया। लोग अत्यधिक ठंड से बचने के लिए अपने-अपने घरों में दुबके रहे और केवल अत्यावश्यक काम होने पर ही बाहर निकलते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार दरभंगा में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवा चलती रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 186 दर्ज किया गया। 12 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का निर्देश शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को 12 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया था। अकासा एयर की फ्लाइट रद्द शीतलहर और कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। दरभंगा एयरपोर्ट पर रविवार को विभिन्न शहरों से आने वाली उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। दिल्ली और मुंबई से आने वाली कुछ फ्लाइटें रद्द कर दी गईं, जबकि कई उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से दरभंगा पहुंचीं। दरभंगा आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट रद्द रही। इसके अलावा मुंबई से स्पाइसजेट की दरभंगा आने वाली फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया। दिल्ली से स्पाइसजेट की दरभंगा आने वाली फ्लाइट भी कैंसिल रही। कोलकाता से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे विलंब से पहुंची। मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट लगभग दो घंटे की देरी से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंची।इसके अलावा मुंबई से अकासा एयर की फ्लाइट अपने नीयत समय से करीब 36 मिनट लेट दरभंगा पहुंची। हैदराबाद से इंडिगो की फ्लाइट लगभग 23 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली से इंडिगो की दरभंगा आने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब 29 मिनट विलंब से एयरपोर्ट पहुंची। फ्लाइटों के रद्द होने और विलंब के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *