MS Dhoni को तेज रफ्तार से कार चलाना पड़ गया भारी, ट्रैफिक पुलिस ने ठोका इतना जुर्माना

MS Dhoni को तेज रफ्तार से कार चलाना पड़ गया भारी, ट्रैफिक पुलिस ने ठोका इतना जुर्माना

MS Dhoni fined: एमएस धोनी झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड से रांची में एक रेजिडेंशियल प्लॉट के कथित गलत इस्तेमाल को लेकर नोटिस मिलने के कुछ समय बाद एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन, इस बार मामला तेज रफ्तार से कार चलाने को लेकर है। धोनी पर रांची में ओवरस्पीडिंग का आरोप लगाया गया था, जब उनकी गाड़ी ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए पकड़ी गई थी। यह घटना आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के तैयारी कैंप में शामिल होने के लिए चेन्नई जाने से कुछ दिनों पहले हुई थी।

एक हजार रुपये का जुर्माना

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रांची के ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनके घर के पास ट्रैफिक नियम तोड़ने का वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसके बाद धोनी को मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 183 के तहत ई-चालान जारी किया गया। ऑटोमेटेड सिस्टम ने गाड़ी को तय स्पीड लिमिट से ज्‍यादा स्पीड से गाड़ी चलाते हुए पाया। हालांकि यह एक हजार रुपये का छोटा सा जुर्म है, लेकिन धोनी से जुड़ी घटनाएं लोगों का ध्यान खींचती हैं।

हाल ही में जारी हुआ था नोटिस

यह घटना धोनी को झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड से रांची में एक रेजिडेंशियल प्लॉट के कथित गलत इस्तेमाल को लेकर नोटिस मिलने के कुछ समय बाद हुई है। नोटिस में कहा गया था कि उनकी प्रॉपर्टी हरमू रोड पर एक पुराना घर पूरी तरह से रेजिडेंशियल मकसद के लिए अलॉट किया गया था, लेकिन कथित तौर पर इसका इस्तेमाल कमर्शियल एक्टिविटी के लिए किया जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान ने बताया था कि झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को एक रेजिडेंशियल प्लॉट अलॉट किया था, लेकिन पता चला कि इसका इस्तेमाल कमर्शियल कामों के लिए किया जा रहा है। हमने उन्हें नियमों के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया है।

धोनी IPL 2026 में खेलने के लिए तैयार

बता दें कि चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के सीईओ ने पिछले महीने ही कन्फर्म किया कि धोनी आईपीएल 2026 सीजन का हिस्सा होंगे। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि वह वह लीग में कितने मैच खेलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *