School Assembly News Headlines, Jan 23 2026: स्कूल असेंबली के लिए देश विदेश की बड़ी खबरें

School Assembly News Headlines, Jan 23 2026: स्कूल असेंबली के लिए देश विदेश की बड़ी खबरें

Today School Assembly News Headlines (23 January 2026): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।

Today School Assembly News Headlines, 23 January 2026: देश की जरुरी खबर

  • आंध्र प्रदेश में सोशल मीडिया पर बैन की तैयारी
    आंध्र प्रदेश की सरकार 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने पर फैसला ले सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 सैनिकों की मौत
    जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना का वाहन खाई में गिर गया। इसमें कम से कम 10 सैनिकों की मौत हो गई है।
  • मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा
    झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में माओवादी कमांडर अनल दा उर्फ तूफान मारा गया।
  • ED से जुड़े दो मामलों में अरविंद केजरीवाल बरी
    आप नेता और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने दो बड़े मामलों में राहत दी है। ED की ओर से जारी समन की अनदेखी का था मामला।
  • ठंड का प्रकोप नहीं हो रहा कम
    उत्तर भारत सहित पूरे देश में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लंबी छुट्टी के बाद स्कूलों जरूर खुले हैं लेकिन अभी ठंड में कमी नहीं आई है।

World News Headlines for School Assembly: विदेश की जरुरी खबर

  • ट्रंप ने लॉन्च किया बोर्ड ऑफ पीस, दुनियाभर के झगड़े सुलझाएगा ये बोर्ड
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को बोर्ड ऑफ पीस के पहले चार्टर का औपचारिक ऐलान कर दिया। इसमें पाकिस्तान समेत कई देशों ने सदस्य बनने के लिए सहमति दी है।
  • गाजा में यात्रा कर रहे तीन पत्रकारों पर हमला कर हत्या
    इजराइली सेना ने गाजा शहर में अपनी कार में यात्रा कर रहे तीन पत्रकारों पर हमला कर दिया। उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।
  • ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में गोलीबारी, तीन की मौत
    ऑस्ट्रेलिया में गुरुवार को गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

Sports Headlines for School Assembly: खेल की जरुरी खबर

  • टी20 वर्ल्डकप 2026 से बांग्लादेश हुई बाहर
    आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में बांग्लादेश नहीं खेलेगी। बांग्लादेश भारत में सुरक्षा कारणों से नहीं खेलना चाहती थी। जिसके बाद सभी पक्षों को सुनने के बाद ICC ने फैसला लिया है।
  • पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम नहीं खेलेंगे BBL
    पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम बिग बैश लीग के बाकी बचे हुए मैचों में नहीं खेलेंगे। नेशनल टीम कैंप में शामिल होने के लिए पाकिस्तान लौटेंगे बाबर।

आज का सुविचार

“मेहनत कभी धोखा नहीं देती, जो आज सीखोगे वही कल तुम्हारी पहचान बनेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *