SC/ST आयोग सदस्य ने शाहजहांपुर में सुनीं-स्वच्छता कर्मियों की समस्याएं:अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं और अत्याचार के मामलों की समीक्षा की

SC/ST आयोग सदस्य ने शाहजहांपुर में सुनीं-स्वच्छता कर्मियों की समस्याएं:अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं और अत्याचार के मामलों की समीक्षा की

SC/ST आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे सोमवार दोपहर 2 बजे शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन में अधिकारियों से बैठक की। इस दौरान स्वच्छता कर्मियों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं और अत्याचार से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की। बैठक में समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 1081 के लक्ष्य के मुकाबले 1063 विवाह हुए, जिनमें 377 SC/ST लाभार्थी थे। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में 2,242 लंबित लाभार्थियों में से 1,340 को भुगतान किया गया। उन्होंने कहा कि अत्याचारों से पीड़ित SC/ST व्यक्तियों की आर्थिक सहायता योजना में 214 मामले दर्ज हैं, जिनमें 286 पीड़ित शामिल हैं। इनमें 6 हत्या और 4 बलात्कार के प्रकरण हैं। 175 लाख रुपये खर्च कर 159 लाभार्थियों को भुगतान हुआ। अनुसूचित जाति शादी अनुदान योजना का लक्ष्य 800 था। 842 आवेदन मिले, जिनमें से 290 बीडीओ और एसडीएम स्तर से आगे बढ़ाए गए। योजना के अंतर्गत 80 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। अब तक 212 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है, जिस पर 42.40 लाख रुपये की धनराशि व्यय की गई है। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन योजना के अंतर्गत शाहजहांपुर में कुल 1,06,308 लाभार्थियों को भुगतान किया गया है। इनमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के 20,942 लाभार्थी शामिल हैं। योजना के अंतर्गत कुल 12,756.96 लाख रुपये की धनराशि व्यय की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *