SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट अफसरों के पदों पर भर्ती, 1.6 करोड़ तक का पैकेज; बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट अफसरों के पदों पर भर्ती, 1.6 करोड़ तक का पैकेज; बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन

SBI SCO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सीनियर लेवल पर करियर बनाने का सपना देख रहे प्रोफेशनल्स के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भर्ती निकली है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट के आधार पर निकाली गई है। इसमें चीफ एआई ऑफिसर, डीजीएम और एआई आर्किटेक्ट जैसे हाई प्रोफाइल पद शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सालाना 1.6 करोड़ रुपये तक का शानदार पैकेज मिलेगा और इसके लिए कोई लिखित परीक्षा भी नहीं देनी होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एसबीआई भर्ती 2026: पद और जरूरी जानकारी

विवरण जानकारी
बैंक का नाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
पद का नाम स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर
कुल पद 6
आवेदन की अंतिम तारीख 9 नवंबर, 2026
चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू
अधिकतम सालाना CTC 1.60 करोड़ रुपये
आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in

किन पदों पर होगी भर्ती

एसबीआई की इस भर्ती में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा से जुड़े वरिष्ठ पद शामिल हैं। इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं।

  1. जीएम और चीफ एआई ऑफिसर।
  2. डीजीएम रिस्क एंड ऑपरेशनल एनालिटिक्स।
  3. डीजीएम एआई गवर्नेंस एंड कंप्लायंस।
  4. डीजीएम डेटा इंजीनियरिंग, मॉडल एप्लिकेशन डेवलपमेंट एंड एआई ऑपरेशंस।
  5. एआई सॉल्यूशन आर्किटेक्ट।
  6. एंटरप्राइज एआई आर्किटेक्ट।

भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री के साथ कार्य अनुभव भी जरूरी है। पद के अनुसार योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।

1. जीएम और चीफ एआई ऑफिसर: उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, IT, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित विषय में बीई, बीटेक, एमटेक अथवा निर्धारित समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। एमएससी, एमसीए और संबंधित अन्य योग्यताएं भी अधिसूचना के अनुसार मान्य हो सकती हैं। बैंकिंग, बीएफएसआई या आईटी क्षेत्र में कम से कम 15 साल का अनुभव जरूरी है। आयु सीमा 40 से 55 साल है।

2. डीजीएम रिस्क एंड ऑपरेशनल एनालिटिक्स: संबंधित तकनीकी विषय में निर्धारित डिग्री होनी चाहिए। बैंकिंग, बीएफएसआई या आईटी क्षेत्र में कम से कम 10 साल का अनुभव जरूरी है। आयु सीमा 35 से 50 साल निर्धारित की गई है।

3. डीजीएम एआई गवर्नेंस एंड कंप्लायंस: संबंधित तकनीकी विषय में डिग्री और निर्धारित क्षेत्र में कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा 35 से 50 साल है।

4. डीजीएम डेटा इंजीनियरिंग, मॉडल एप्लिकेशन डेवलपमेंट एंड एआई ऑपरेशंस: संबंधित विषय में डिग्री के साथ कम से कम 10 साल का अनुभव जरूरी है। उम्मीदवार की उम्र 35 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।

5. एआई सॉल्यूशन आर्किटेक्ट: कंप्यूटर साइंस, आईटी, डेटा साइंस, एआई, बिजनेस या संबंधित विषय में स्नातक अथवा परास्नातक डिग्री होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में निर्धारित अनुभव जरूरी है। आयु सीमा 30 से 45 साल है।

6. एंटरप्राइज एआई आर्किटेक्ट: कंप्यूटर साइंस, आईटी, इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, एआई या संबंधित विषय में स्नातक अथवा परास्नातक डिग्री होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में कम से कम 8 साल का अनुभव जरूरी है। आयु सीमा 35 से 45 साल है।

कितनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती की सबसे खास बात इसमें मिलने वाला सालाना पैकेज है। पद के अनुसार सालाना सीटीसी इस प्रकार बताया गया है।

पद अधिकतम सालाना सीटीसी
जीएम और चीफ एआई ऑफिसर 1.60 करोड़ रुपये
डीजीएम के विभिन्न पद 1.20 करोड़ रुपये
एआई सॉल्यूशन आर्किटेक्ट 90 लाख रुपये
एंटरप्राइज एआई आर्किटेक्ट 90 लाख रुपये

सीटीसी यानी कंपनी की ओर से कर्मचारी पर होने वाला कुल सालाना खर्च। इसमें फिक्स्ड और वेरिएबल पे जैसे घटक शामिल हो सकते हैं। इसलिए सीटीसी की पूरी राशि को हाथ में मिलने वाली सैलरी नहीं समझना चाहिए। वास्तविक भुगतान पद और नियुक्ति की शर्तों के अनुसार होगा।

SBI Recruitment 2026: आवेदन करने के लिए इस लिकं पर क्लिक करें

लिखित परीक्षा नहीं, इंटरव्यू से होगा चयन

एसबीआई की इस भर्ती में लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं बताया गया है। उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू के जरिए चयन प्रक्रिया पूरी होगी। इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा। इंटरव्यू की तारीख और अन्य जरूरी निर्देश बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  2. करियर या भर्ती से जुड़े सेक्शन में जाएं।
  3. स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन खोलें।
  4. अपनी योग्यता के अनुसार पद का चयन करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  5. मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज जमा करें।
  6. आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।

इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 9 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *