Sawan 2026: सावन में हरी चूड़ियों के साथ पहनें ये Kangan Designs, पारंपरिक लुक को दें Modern Touch

Sawan 2026: सावन में हरी चूड़ियों के साथ पहनें ये Kangan Designs, पारंपरिक लुक को दें Modern Touch
सावन का महीना सिर्फ भक्ति का नहीं बल्कि खुशी, हरियाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए सावन का महीना बेहद खास होता है। इस दौरान वह सोलह श्रृंगार करके खुद को संवारती हैं। सावन के महीने में हरी चूड़ियां पहनने का भी रिवाज होता है। वहीं आजकल यह फैशन ट्रेंड भी बन चुका है। मार्केट में आपको सिंपल कांच की चूड़ियों से लेकर कुंदन और वेलवेट वर्क वाली चूड़ियों तक आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे।
इन चूड़ियों को परफेक्ट लुक देने के लिए आपको इनके साथ कंगन के साथ कैरी करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे कंगन के डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। जो हरी चूड़ियों के साथ अच्छे लगेंगे और आपको हाथों की शोभा बढ़ाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Skin Care: गुलाब जल या चावल का पानी, जानिए आपकी स्किन के लिए क्या है बेहतर

सावन में हरी चूड़ियों के साथ कंगन डिजाइंस

मल्टीकलर कंगन

हरी और लाल चूड़ियों के साथ मल्टीकलर कंगन बेहद खूबसूरत लगते हैं। इसका एंटीक गोल्ड बेस इसको रॉयल लुक दे रहा है। इसमें एंटीक गोल्ड फिनिश के साथ फिरोजी मीनाकारी और रूबी रेड स्टोन का बेहद खूबसूरत कॉम्बिनेशन होता है। यह कुछ हद तक कुंदन स्टाइल मीनाकारी वर्क से मिलता है। यह कंगन कांच की चूड़ियों के साथ काफी ज्यादा अच्छे लगते हैं।

ऐसे करें स्टाइल

एमरल्ड ग्रीन और बॉटल ग्रीन रंग की चूड़ियां अच्छी लगेंगी।
आप गहरे रंग की कांच की चूड़ियों के साथ बीच में 2-2 गोल्ड कड़े और लास्ट में इन हैवी कंगनों को कैरी कर अपने सेट को पूरा करें।
आप सावन में हरियाली तीज पर सूट या साड़ी के साथ इसको स्टाइल कर सकती हैं।

लोटस डिजाइन कंगन

गहरी हरी चूड़ियों के साथ कॉन्ट्रास्ट में ये कंगन काफी अच्छे लगेंगे। ये कंगन आपको रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देंगे। कमल को हमारी संस्कृति में शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में ये कंगन सावन के मौके के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

ऐसे करें स्टाइल

इस तरह के कंगनों का डिजाइन भारी होता है। इसलिए इनके साथ सिंपल हरी कांच की चूड़ियां पहनें।
ज्यादा स्टोन या भारी डिजाइन वाली चूड़ियां इनके साथ जोड़ेंगी तो लोटल मोटिफ का डिजाइन निखरकर नहीं आएगा।
आइवरी सिल्क या ऑफ व्हाइट के साथ यह कंगन काफी अच्छे लगेंगे।

पर्ल कंगन डिजाइन

पर्ल यानी की मोतियों के कंगन या फिर कोई ज्वेलरी कभी पुरानी नहीं होती है। यह हमेशा ट्रेंड में हैं। इन कंगनों में मीनाकारी, कुंदन और एंटीक गोल्ड फिनिश का बेहद खूबसूरत काम है। वहीं इसका मोर डिजाइन इसको ज्यादा खूबसूरत बनाता है। सावन में भी यह हरी चूड़ियां काफी अच्छी लगेंगी।

ऐसे करें स्टाइल

इस कंगन में मोतियों की कई लेयर्स होती हैं। इसलिए इसके साथ भारी या स्टोन वर्क वाली चूड़ियां नहीं पहनना चाहिए।
सिंपल हरी कांच की चूड़ियां इसके साथ काफी अच्छी लगेंगी।
अपने लुक को पूरा करने के लिए आप मोती के झुमकी या स्टड कैरी कर सकती हैं। वहीं गजरा लगाकर लो बन बनाएं।

मीनाकारी कंगन डिजाइन

मीनाकारी वर्क वाले कंगनों के साथ सिंपल चूड़ियों के साथ हाथों को शाही लुक दे सकते हैं। इन ब्रॉड मीनाकारी फ्लोरल कंगन को आप हरी चूड़ियों के साथ पहनेंगी। तो इसका डिजाइन काफी अच्छा लगेगा। यह काफी चौड़े कंगन हैं, जिनको बिना चूड़ी के साथ भी पहन सकती हैं।

ऐसे करें स्टाइल

अगर आप फेस्टिव लुक चाहती हैं। तो 8-10 एमरल्ड ग्रीन चूड़ियों के साथ एक तरफ एक ब्रॉड कड़ा और दूसरी तरफ पतला कुंदन या गोल्ड कड़ा पहन सकती है।
इससे लुक रॉयल तो रहेगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा भारी नहीं लगेगा।
वहीं अगर आप मिनिमल लुक पाना चाहती हैं, तो 4-5 चूड़ियों के साथ एक मीनाकारी कड़ा पहनना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *