Saree Draping Tips: साड़ी में Slim और Tall दिखने के लिए अपनाएं ये 3 आसान Fashion Hacks

Saree Draping Tips: साड़ी में Slim और Tall दिखने के लिए अपनाएं ये 3 आसान Fashion Hacks
हर भारतीय नारी साड़ी परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आती है। साड़ी पहनने की चाहत हर किसी लड़की को होती है। ऐसे में लड़किया चाहती हैं कि वह साड़ी में लंबी और पतली नजर आएं। हालांकि हर बार साड़ी को गलत तरीके से पहनने के कारण लुक खराब हो जाता है। ऐसे में कई महिलाएं अच्छी-खासी हाइट होने के बावजूद वह छोटी नजर आती है। अब आप इन तरीकों से साड़ी पहनेंगे, तो आप पतली और लंबी नजर आएंगी।
 पल्लू को लंबा और सीधा रखें
अक्सर कई महिलाओं को साड़ी खुले पल्लू के साथ कम पसंद होती है। वह प्लेट्स लगाकर साड़ी पहनना पंसद करती हैं। यदि आप इस तरह से साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो प्लेट्स को बहुत ज्यादा चौड़ी या लंबी न बनाएं।
 – इसके लिए पल्लू की प्लेट्स पतली और बराबर रखें, तो अच्छा है।
 – पल्लू का ज्यादा छोटा न रखें।
 – कंधे पर इसे अच्छी तरह पिन करें।
 – पल्लू को कमर पर ज्यादा फैलाएं नहीं।
 – पल्लू पर बना बॉर्डर भी सीधा रखें।
पतली बॉर्डर वाली साड़ी का चयन करें
जब आप साड़ी का पहनें, तो इसका सही चयन करना काफी जरुरी है। बहुत अधिक चौड़ी बॉर्डर वाली साड़ी में कितनी भी पतली प्लेट्स बना लें, बॉर्डर को मोडा नहीं जा सकता है, इसलिए पतली बॉर्डर वाली साड़ी का चयन करें। वहीं, पतली बॉर्डर वाली साड़ी में आप लंबी और पतली दिखाई देंगी।
 – ध्यान रखें कि बॉर्डर को प्लीट्स में ज्यादा मोड़ने से बचें।
 – वर्टिकल या लंबी डिजाइन वाली साड़ी में आप लंबी जरुर दिखेंगी।
 – छोटे और बिखरे हुए प्रिंट के बजाय स्ट्रेट पैटर्न ट्राई करें।
 पल्लू खुला रखना रहेगा बेस्ट
अगर आप साड़ी में लंबी और पतली दिखना चाहती हैं, तो खुले पल्लू में साड़ी कैरी करना काफी फायदेमंद हो सकता है। 
 – पल्लू की लंबाई घुटने के आसपास या उससे नीचे तक रखें।
 – कंधे पर पल्लू को हल्का पीछे की तरफ सेट कर लें।
 – सामने से पल्लू की सीधी लाइन बनी रहना जरुरी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *