सम्राट कैबिनेट ने आज अचानक बुलाई बैठक:जरूरी प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का लाभ लेने के लिए बढ़ाई थी एज लिमिट

सम्राट कैबिनेट ने आज अचानक बुलाई बैठक:जरूरी प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का लाभ लेने के लिए बढ़ाई थी एज लिमिट

सम्राट कैबिनेट की बैठक आज अचानक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। यह बैठक शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित होगी, जिसमें राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है। आमतौर पर कैबिनेट की बैठक प्रत्येक बुधवार को आयोजित की जाती है, लेकिन इस बार सरकार ने तय कार्यक्रम से पहले सोमवार को ही बैठक बुला ली गई है। माना जा रहा है कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तुरंत निर्णय लेने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। पिछली बैठक में 13 एजेंडों को मिली थी मंजूरी सम्राट कैबिनेट की पिछली बैठक में कुल 13 एजेंडों पर मुहर लगी थी। बैठक में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे। इसके अलावा मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से संबंधित नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया था। मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष की आय सीमा बढ़ी थी सरकार ने मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का लाभ लेने के लिए वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दिया था। इससे पहले इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की अधिकतम वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये निर्धारित थी। सरकार का मानना है कि आय सीमा बढ़ने से अधिक संख्या में जरूरतमंद और मध्यम आय वर्ग के मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता मिल सकेगी। डेयरी प्लांट और CDPO भर्ती नियमों में भी बदलाव पिछली कैबिनेट बैठक में कैमूर जिले के मोहनियां अंचल के दादर मौजा में 7 एकड़ सरकारी भूमि पर डेयरी एवं दुग्ध उत्पादन संयंत्र स्थापित करने की मंजूरी दी गई थी। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती नियमों में संशोधन को भी स्वीकृति मिली थी। आज की बैठक पर टिकी निगाहें अब सभी की निगाहें आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सरकार फैसला ले सकती है। सम्राट कैबिनेट की बैठक आज अचानक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। यह बैठक शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित होगी, जिसमें राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है। आमतौर पर कैबिनेट की बैठक प्रत्येक बुधवार को आयोजित की जाती है, लेकिन इस बार सरकार ने तय कार्यक्रम से पहले सोमवार को ही बैठक बुला ली गई है। माना जा रहा है कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तुरंत निर्णय लेने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। पिछली बैठक में 13 एजेंडों को मिली थी मंजूरी सम्राट कैबिनेट की पिछली बैठक में कुल 13 एजेंडों पर मुहर लगी थी। बैठक में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे। इसके अलावा मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से संबंधित नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया था। मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष की आय सीमा बढ़ी थी सरकार ने मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का लाभ लेने के लिए वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दिया था। इससे पहले इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की अधिकतम वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये निर्धारित थी। सरकार का मानना है कि आय सीमा बढ़ने से अधिक संख्या में जरूरतमंद और मध्यम आय वर्ग के मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता मिल सकेगी। डेयरी प्लांट और CDPO भर्ती नियमों में भी बदलाव पिछली कैबिनेट बैठक में कैमूर जिले के मोहनियां अंचल के दादर मौजा में 7 एकड़ सरकारी भूमि पर डेयरी एवं दुग्ध उत्पादन संयंत्र स्थापित करने की मंजूरी दी गई थी। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती नियमों में संशोधन को भी स्वीकृति मिली थी। आज की बैठक पर टिकी निगाहें अब सभी की निगाहें आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सरकार फैसला ले सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *