Samantha Ruth Prabhu ने राज निदिमोरू के साथ वियतनाम में मनाया Babymoon, शेयर की तस्वीरें

Samantha Ruth Prabhu ने राज निदिमोरू के साथ वियतनाम में मनाया Babymoon, शेयर की तस्वीरें

मां बनने की तैयारी कर रहीं सामंथा रूथ प्रभु ने काम से ब्रेक लिया है और इस खास समय को अपने पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेबीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें वह राज के साथ वियतनाम में छुट्टियां मनाती नजर आईं।

सामंथा ने शेयर कीं बेबीमून की तस्वीरें

सामंथा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर राज निदिमोरू के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में दोनों एक खूबसूरत इमर्सिव आर्ट इंस्टॉलेशन के अंदर मिरर सेल्फी लेते नजर आए। कमरे में चमकती लाइट्स और कई रंग-बिरंगे इंस्टॉलेशन नजर आ रहे थे। सामंथा सेल्फी लेती दिखीं, जबकि राज उनके पीछे मजेदार अंदाज में पोज देते नजर आए।

इसके बाद की तस्वीरों में दोनों वियतनाम में घूमते, डेट एन्जॉय करते और स्वादिष्ट खाना खाते नजर आए। एक तस्वीर में सामंथा और राज वियतनाम के मशहूर मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट में डिनर करते दिखे।

इसे भी पढ़ें: Gaurav Khanna माता-पिता के साथ मसूरी वेकेशन पर निकले, बारिश में फंसे तो ऐसे किया एन्जॉय

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं सामंथा

बेबीमून की तस्वीरों में सामंथा का क्यूट अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। एक फोटो में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं, जबकि राज उनकी तस्वीर क्लिक कर रहे थे। दोनों की इन तस्वीरों में शानदार बॉन्डिंग और मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला। तस्वीरें शेयर करते हुए सामंथा ने कैप्शन में लिखा, “बस हम।”

इसे भी पढ़ें: Pune में घर खरीदने के बाद अब शादी की जिम्मेदारियों पर क्या बोले Parth Samthaan

कियारा आडवाणी और फैंस ने लुटाया प्यार

सामंथा की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कई लोगों ने उनके प्रेग्नेंसी ग्लो और बेबी बंप की तारीफ की। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी सामंथा की बेबीमून तस्वीरों पर प्यार जताया। सामंथा और राज की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही हैं। फैंस इस नए सफर के लिए कपल को बधाई और शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *