When Salman Khan warned Pranit More: स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में इन दिनों एक बड़ा विवाद छिड़ा हुआ है। कॉमेडियन प्रणित मोरे और ऑडियंस मेंबर हिमांशु जांगड़ा एक लाइव शो के दौरान महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर घिरे हुए हैं। इस पूरे मामले ने एक पुरानी घटना को भी चर्चा में है, जब बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान ने बिग बॉस 19 के स्टेज से प्रणित को सार्वजनिक रूप से अलर्ट किया था।
क्या था ये पूरा विवाद?
प्रणित मोरे ने एक लाइव स्टैंड-अप शो के दौरान क्राउडवर्क करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उस वीडियो में दर्शक बैठे थे इसके बाद हिमांशु जांगड़ा ने एक महिला के साथ डेट पर जाने और उस पर 370 रुपये खर्च करने की बात कही और ये भी जोड़ा कि वे अपने इस ‘इन्वेस्टमेंट’ पर ‘रिटर्न’ के हकदार हैं। प्रणित उस समय इस टिप्पणी पर हंसते नजर आए और बाद में उन्होंने वो वीडियो खुद अपलोड भी किया।
दरअसल, जैसे ही ये क्लिप वायरल हुई, चारों तरफ से आलोचनाओं की बाढ़ आ गई। कई सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने इसे महिला विरोधी सोच का प्रतीक बताते हुए दोनों की कड़ी निंदा की और दबाव बढ़ने पर प्रणित ने माफीनामा जारी किया, जिसमें उन्होंने एक्सेप्ट किया कि उन्हें उस टिप्पणी पर हंसने की बजाय उसे उसी समय रोक देनी चाहिए थी।
बिग बॉस 19 में जब सलमान खान ने दी चेतावनी
ये पहली बार नहीं है जब प्रणित मोरे की कॉमेडी पर सवाल उठे हों। पिछले साल बिग बॉस 19 के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने प्रणित को सीधे आंखों में आंखें डालकर नसीहत दी थी। बता दें, सलमान ने प्रणित को याद दिलाया कि उन्हें पता है बाहर उनके बारे में क्या-क्या मजाक बनाए गए थे। जब प्रणित ने हंसते हुए ‘बीती बात भूल जाओ’ कहा, तो सलमान खान ने शांत लेकिन गंभीर लहजे में जवाब दिया, “मैं इसे जाने दे रहा हूं, लेकिन ये समझो कि जब कोई दूर होता है तो उसके बारे में बोलना आसान लगता है।”
इतना ही नहीं, सलमान खान ने आगे प्रणित की तुलना दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा से करते हुए कहा कि ये तीनों अपनी कॉमेडी में कभी हद नहीं लांघते, फिर भी दर्शकों का दिल जीतते हैं। उन्होंने साफ किया कि उन्हें अपने नाम का यूज करके पैसे कमाने पर कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन इसके लिए ‘बेल्ट के नीचे’ वाले जोक्स की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
अगर तुम हद पार करोगे, तो दूसरे भी करेंगे
इसे सलमान खान ने एक अहम चेतावनी देते हुए कहा, “अगर तुम हद पार करोगे, तो दूसरे भी करेंगे और वे मेरी तरह समझदारी नहीं दिखाएंगे।” ये बात उस वक्त भले ही एक व्यक्तिगत नसीहत लगती थी, लेकिन आज के विवाद के संदर्भ में फैंस को ये एक पहले से दी गई चेतावनी की तरह साबित होती दिख रही है।
बता दें, प्रणित मोरे की माफी के बाद भी विवाद थमा नहीं है। कई लोगों का मानना है कि जो टिप्पणी महिलाओं को वस्तु की तरह समझने की मानसिकता को दर्शाती हो, उस पर हंसना और उसे इनाम देना चाहे वो स्टोज पर हो और सोशल मीडिया पर एक जिम्मेदार स्टार को शोभा नहीं देता।



(@inlostworlld)