यूजीसी अधिनियम के समर्थन में साजफ ने निकाली स्वाभिमान रैली

यूजीसी अधिनियम के समर्थन में साजफ ने निकाली स्वाभिमान रैली

सिटी रिपोर्टर | बोकारो यूजीसी पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम रोक लगाने से आहत संयुक्त अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति फोरम (साजफ) ने केन्द्रीय अध्यक्ष रामाकांत राम के नेतृत्व में नगर सेवा भवन के समीप स्वाभिमान रैली निकाला। कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जातिगत भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न, असमान अवसर और शिकायतों की अनदेखी जैसी समस्याएं सामने आईं। इसके कारण छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ और शिक्षा की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे। 13 जनवरी को यूजीसी ने उच्च संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण नियम लागू किया। इसके तहत यदि कोई संस्थान नियमों का पालन नहीं करता है तो यूजीसी अनुदान रोक सकता है और उसकी मान्यता निलंबित कर सकती है। रैली को अशोक रजवार, शंभू कुमार, डॉ. इंद्रदेव पासवान, राजकुमार राम, ललन आनंदकर ने संबोधित किया। सिटी रिपोर्टर | बोकारो यूजीसी पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम रोक लगाने से आहत संयुक्त अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति फोरम (साजफ) ने केन्द्रीय अध्यक्ष रामाकांत राम के नेतृत्व में नगर सेवा भवन के समीप स्वाभिमान रैली निकाला। कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जातिगत भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न, असमान अवसर और शिकायतों की अनदेखी जैसी समस्याएं सामने आईं। इसके कारण छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ और शिक्षा की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे। 13 जनवरी को यूजीसी ने उच्च संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण नियम लागू किया। इसके तहत यदि कोई संस्थान नियमों का पालन नहीं करता है तो यूजीसी अनुदान रोक सकता है और उसकी मान्यता निलंबित कर सकती है। रैली को अशोक रजवार, शंभू कुमार, डॉ. इंद्रदेव पासवान, राजकुमार राम, ललन आनंदकर ने संबोधित किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *