Russia-Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाल के महीनों में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया। दरअसल, रूस द्वारा बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात कीव पर किए गए हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम 23 लोग घायल हुए हैं।
कीव में 12 जगहों पर हमले
रूस ने कीव के दार्नित्स्की, सिवातोशिन्स्की और सोलोमियांस्की जिलों में कम से कम 12 स्थानों पर हमले किए। आवासीय इमारतों के अलावा शैक्षणिक संस्थान और एक गोदाम को भी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में लगातार कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। यह जानकारी कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा दी गई।
कीव के मेयर विताली क्लित्स्को ने बताया कि सोलोमियांस्की जिले में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत के पास मलबा गिरा। इससे इमारत की खिड़कियां टूट गईं और आग लग गई। घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाओं को भेजा गया। इसी जिले में एक बच्चों के अस्पताल की इमारत भी क्षतिग्रस्त हुई। अस्पताल की खिड़कियां टूट गईं और परिसर में खड़ी कई कारों में आग लग गई। क्लित्स्को ने बताया कि हमले में घायल हुए कम से कम 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रूस ने जिरकॉन मिसाइलें दागीं
यूक्रेन की वायुसेना ने बैलिस्टिक मिसाइलों को लेकर चेतावनी जारी की। यूक्रेन की वायुसेना ने यह भी बताया कि कुर्स्क क्षेत्र से कीव की दिशा में रूसी जिरकॉन मिसाइलें दागी गईं।
इंटरसेप्टर मिसाइलों की कमी से जूझ रहा यूक्रेन
कीव पर रूस का हमला ऐसे वक्त में हुआ है, जब यूक्रेन पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की इंटरसेप्टर मिसाइलों की कमी का सामना कर रहा है। पैट्रियट उन चुनिंदा प्रणालियों में शामिल है, जो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में सक्षम हैं। हाल के हफ्तों में रूस ने बड़े पैमाने पर किए जाने वाले हमलों में बैलिस्टिक मिसाइलों की संख्या में काफी वृद्धि की है और यूक्रेन की इस कमी का फायदा उठाया है। यूक्रेन को उसके पश्चिमी सहयोगियों से मिली अन्य प्रणालियां बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में सक्षम नहीं हैं।


Update: At least 5 killed, 23 injured in Russian missile attack on Kyiv.
People take shelter in an underground parking lot during the Russian missile strikes on Kyiv.
A school building was damaged in the Solomyanskyi district of the capital, people are trapped in a…