Royal Enfield Classic 350 का नया Signature White वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹2.23 लाख

Royal Enfield Classic 350 का नया Signature White वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹2.23 लाख

फेस्टिव सीजन से पहले ही रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल Classic 350 को नए और शानदार कलर में पेश किया है। इस बीच, कंपनी ने इसका नया सिग्नेचर व्हाइट कलर वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी एक्स-शोरुम कीमत 2,23,275 रुपये है।

वहीं, पुराने जेनरेशन वाली क्लासिक में व्हाइट कलर काफी लोकप्रिय था। अब पहली बार कंपनी ने इसे अपने आधुनिक J-सीरीज प्लेटफॉर्म वाली क्लासिक 350 में शामिल किया। चलिए आपको नई सिग्नेचर व्हाइटर कलर में आई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के लुक और फीचर्स के बारे में डिटेल में बताते हैं।

सिग्नेचर व्हाइट वेरिएंट का लुक और डिजाइन

सफेद और काले रंग का कॉम्बिनेशन- इसमें आपको सफेद रंग का फ्यूल टैंक और साइड पैनल्स दिए गए हैं, जिन पर बारीक डार्क पिनस्ट्रिपिंग की गई है।

 ब्लैक एलिमेंट्स- इतना ही नहीं, बाइक के मडगार्ड, हेडलाइट हाउसिंग और फ्रेम को काले (ब्लैक) रंग में रखा गया है, जो सफेद बॉडी के साथ जबरदस्त कंट्रास्ट देता है और देखने में यह बाइक काफी अच्छी लगती है।

क्रोम और स्पोक व्हील्स- इसमें एग्जॉस्ट (साइलेंसर), इंजन कवर और साइड मिरर्स पर चमकदार क्रोम फिनिश दी गई है, जो वायर-स्पोक व्हील्स के साथ आती है।

ब्राउन सीट- व्हाइट कलर में लॉन्च हुई Royal Enfield Classic 350 में ब्राउन कलर की सिंगल राइडर सीट दी गई है, जो इसके रेट्रो लुक को शानदार बनाएगी।

इंजन और मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन्स

 – इंजन- इसमें अन्य कलर वेरिएट्स वाला ही 349cc सिंगल-सिलेंडर एयर-ऑयल कूल्ड J-सीरीज इंजन दिया गया है।

– पावर और टॉर्क- खासकर इंजन 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क  जेनरेट करता है।

– गियरबॉक्स- वहीं, इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच दिया गया है।

क्लासिक 350 की रिकॉर्ड बिक्री

आपको बताते चलें कि, क्लासिक 350 रॉयल एनफील्ड की सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल बनी हुई है। अगस्त 2026 में क्लासिक 350 की कुल 43,428 यूनिट्स बिक गई है। जो कि पिछले साल अगस्त में बिकने वाली 36,025 यूनिट्स के मुकाबले 20.55% ज्यादा है। रॉयल एनफील्ड की कुल ब्रिकी में सिर्फ क्लासिक 350 का योगदान 37.78% का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *