जहानाबाद में सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन:लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक, घायल को अस्पताल पहुंचाने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि

जहानाबाद में परिवहन विभाग द्वारा जनवरी माह को सड़क सुरक्षा अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रैली का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और वाहनों के सभी आवश्यक कागजात सही रखने के लिए प्रेरित करना था। विभाग ने लोगों से अपील की कि सड़क दुर्घटना होने पर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं। अस्पताल पहुंचाने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि परिवहन विभाग ने यह भी जानकारी दी कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। कई वाहन चालक नियमों की जानकारी न होने के कारण गलतियां करते हैं, जिससे उन पर जुर्माना लगता है। अक्सर ऐसे में पुलिस प्रशासन पर जानबूझकर परेशान करने के आरोप लगाए जाते हैं। इन आरोपों को दूर करने और नियमों की सही जानकारी देने के लिए इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। परिवहन विभाग के कर्मचारी बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर घूम-घूमकर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दे रहे हैं। घायलों की मदद करते है राहगीर लोगों से यह भी अपील की जा रही है कि वे नियमों का पालन करें ताकि उन्हें और सड़क पर चलने वाले आम लोगों को सुविधा हो। विभाग उन सुविधाओं की भी जानकारी दे रहा है जो सरकार द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को उपलब्ध कराई जाती हैं, क्योंकि अक्सर दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग जाते हैं और राहगीर भी मदद करने से कतराते हैं। जहानाबाद में परिवहन विभाग द्वारा जनवरी माह को सड़क सुरक्षा अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रैली का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और वाहनों के सभी आवश्यक कागजात सही रखने के लिए प्रेरित करना था। विभाग ने लोगों से अपील की कि सड़क दुर्घटना होने पर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं। अस्पताल पहुंचाने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि परिवहन विभाग ने यह भी जानकारी दी कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। कई वाहन चालक नियमों की जानकारी न होने के कारण गलतियां करते हैं, जिससे उन पर जुर्माना लगता है। अक्सर ऐसे में पुलिस प्रशासन पर जानबूझकर परेशान करने के आरोप लगाए जाते हैं। इन आरोपों को दूर करने और नियमों की सही जानकारी देने के लिए इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। परिवहन विभाग के कर्मचारी बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर घूम-घूमकर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दे रहे हैं। घायलों की मदद करते है राहगीर लोगों से यह भी अपील की जा रही है कि वे नियमों का पालन करें ताकि उन्हें और सड़क पर चलने वाले आम लोगों को सुविधा हो। विभाग उन सुविधाओं की भी जानकारी दे रहा है जो सरकार द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को उपलब्ध कराई जाती हैं, क्योंकि अक्सर दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग जाते हैं और राहगीर भी मदद करने से कतराते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *