औरंगाबाद में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बारुण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया मोड़ के पास की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे घर घायलों की पहचान रिसियप थाना क्षेत्र के जुड़ाही गांव निवासी संजय सिंह के बेटे अनीश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार और रामाशीष शर्मा के पुत्र शिव शंकर कुमार के रूप में की गई है। घायल अनीश कुमार सिंह ने सदर अस्पताल में बताया कि वह अपने भाई अभिषेक और मित्र शिव शंकर के साथ बाइक से गुप्ता धाम दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। अचानक झपकी आने के कारण हुई दुर्घटना दुर्घटना में जख्मी अनीश ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि जैसे ही वे बारुण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया मोड़ के पास पहुंचे, अचानक उनकी आंख झपक गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और एनएचएआई एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 के पीटीसी दिलीप कुमार और पुलिसकर्मी देवेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं एनएचएआई की एंबुलेंस टीम में नर्सिंग स्टाफ पिंटू कुमार सिंह और चालक शशि कुमार भी मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया। औरंगाबाद में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बारुण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया मोड़ के पास की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे घर घायलों की पहचान रिसियप थाना क्षेत्र के जुड़ाही गांव निवासी संजय सिंह के बेटे अनीश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार और रामाशीष शर्मा के पुत्र शिव शंकर कुमार के रूप में की गई है। घायल अनीश कुमार सिंह ने सदर अस्पताल में बताया कि वह अपने भाई अभिषेक और मित्र शिव शंकर के साथ बाइक से गुप्ता धाम दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। अचानक झपकी आने के कारण हुई दुर्घटना दुर्घटना में जख्मी अनीश ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि जैसे ही वे बारुण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया मोड़ के पास पहुंचे, अचानक उनकी आंख झपक गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और एनएचएआई एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 के पीटीसी दिलीप कुमार और पुलिसकर्मी देवेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं एनएचएआई की एंबुलेंस टीम में नर्सिंग स्टाफ पिंटू कुमार सिंह और चालक शशि कुमार भी मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया।


