भागलपुर में आज सुबह दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है। अन्य दो घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पहली घटना गोराडीह थाना क्षेत्र के विरनोद चौक के पास हुई। यहां सीमेंट लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक का पैर टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायल की पहचान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र निवासी संजय शर्मा के रूप में हुई है। झारखंड के गोड्डा से बाइक से लौट रहा था घायल संजय शर्मा के भाई रंजीत शर्मा ने बताया कि संजय 26 जनवरी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर झारखंड के गोड्डा से बाइक से घर लौट रहा था। विरनोद चौक के पास ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार होने लगा। हालांकि, रंजीत और स्थानीय लोगों की मदद से चालक और ट्रैक्टर को पकड़कर गोराडीह थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायल संजय को तत्काल इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ई-रिक्शा और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर दूसरी घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के करोड़ी बाजार के पास हुई। यहां एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक और उसका एक सहयोगी घायल हो गए। घायलों में से एक की पहचान शत्रुघ्न यादव के रूप में हुई है, जिसे सिर में गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों घायल ई-रिक्शा लेकर मौके से चले गए और बाद में निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया। पुलिस फिलहाल दोनों घटनाओं की जांच कर रही है। शहर में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से यातायात व्यवस्था को और सख्त करने और लापरवाह ड्राइविंग पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं। भागलपुर में आज सुबह दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है। अन्य दो घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पहली घटना गोराडीह थाना क्षेत्र के विरनोद चौक के पास हुई। यहां सीमेंट लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक का पैर टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायल की पहचान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र निवासी संजय शर्मा के रूप में हुई है। झारखंड के गोड्डा से बाइक से लौट रहा था घायल संजय शर्मा के भाई रंजीत शर्मा ने बताया कि संजय 26 जनवरी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर झारखंड के गोड्डा से बाइक से घर लौट रहा था। विरनोद चौक के पास ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार होने लगा। हालांकि, रंजीत और स्थानीय लोगों की मदद से चालक और ट्रैक्टर को पकड़कर गोराडीह थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायल संजय को तत्काल इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ई-रिक्शा और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर दूसरी घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के करोड़ी बाजार के पास हुई। यहां एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक और उसका एक सहयोगी घायल हो गए। घायलों में से एक की पहचान शत्रुघ्न यादव के रूप में हुई है, जिसे सिर में गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों घायल ई-रिक्शा लेकर मौके से चले गए और बाद में निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया। पुलिस फिलहाल दोनों घटनाओं की जांच कर रही है। शहर में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से यातायात व्यवस्था को और सख्त करने और लापरवाह ड्राइविंग पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं।


