राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक नालंदा जिला मुख्यालय में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सांगठनिक चुनावों की विस्तृत रणनीति साझा की गई। इस बैठक में प्रदेश भर से आए नियुक्त पर्यवेक्षकों और जिला संयोजकों को चुनाव प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया गया और संबंधित चुनावी सामग्री का वितरण किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष और विधायक आलोक कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल की ओर से हुआ। सांगठनिक चुनावों की समय-सीमा निर्धारित करते हुए पार्टी ने घोषणा की है कि चुनावी प्रक्रिया का आगाज़ 26 अप्रैल 2026 से होगा, जो 15 मई तक पंचायत अध्यक्षों के चुनाव के साथ चलेगा। इसके बाद 15 मई से 26 मई के बीच प्रखंड अध्यक्षों और 26 मई से 6 जून तक जिला अध्यक्षों का चुनाव कराया जाएगा। संगठन की इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का समापन जून माह में होगा, जिसके तहत 7 जून को पटना में प्रदेश अध्यक्ष और 14 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। संगठन की मजबूती ही राजनीतिक सफलता की आधारशिला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही राजनीतिक सफलता की आधारशिला है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर आने वाले चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। इस विशेष अवसर पर उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने की खुशी में महान सम्राट अशोक का मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व मंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन चौधरी को भी सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए रालोमो जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने बिहार में शराबबंदी कानून का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शराबबंदी कानून को राज्य में हर हाल में लागू रहना चाहिए और इस संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उस रुख की सराहना की, जिसमें नीतीश सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले को बरकरार रखने की बात कही गई है। इसी क्रम में उन्होंने बिहार को पूर्ण नशामुक्त बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए राज्य में तंबाकू, गुटखा और सिगरेट पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग उठाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता फज़ल इमाम मलिक, प्रदेश प्रवक्ता ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, सुशील सिंह, रजनीश कुमार, अंजलि कुशवाहा सहित भारी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक नालंदा जिला मुख्यालय में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सांगठनिक चुनावों की विस्तृत रणनीति साझा की गई। इस बैठक में प्रदेश भर से आए नियुक्त पर्यवेक्षकों और जिला संयोजकों को चुनाव प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया गया और संबंधित चुनावी सामग्री का वितरण किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष और विधायक आलोक कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल की ओर से हुआ। सांगठनिक चुनावों की समय-सीमा निर्धारित करते हुए पार्टी ने घोषणा की है कि चुनावी प्रक्रिया का आगाज़ 26 अप्रैल 2026 से होगा, जो 15 मई तक पंचायत अध्यक्षों के चुनाव के साथ चलेगा। इसके बाद 15 मई से 26 मई के बीच प्रखंड अध्यक्षों और 26 मई से 6 जून तक जिला अध्यक्षों का चुनाव कराया जाएगा। संगठन की इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का समापन जून माह में होगा, जिसके तहत 7 जून को पटना में प्रदेश अध्यक्ष और 14 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। संगठन की मजबूती ही राजनीतिक सफलता की आधारशिला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही राजनीतिक सफलता की आधारशिला है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर आने वाले चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। इस विशेष अवसर पर उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने की खुशी में महान सम्राट अशोक का मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व मंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन चौधरी को भी सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए रालोमो जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने बिहार में शराबबंदी कानून का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शराबबंदी कानून को राज्य में हर हाल में लागू रहना चाहिए और इस संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उस रुख की सराहना की, जिसमें नीतीश सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले को बरकरार रखने की बात कही गई है। इसी क्रम में उन्होंने बिहार को पूर्ण नशामुक्त बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए राज्य में तंबाकू, गुटखा और सिगरेट पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग उठाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता फज़ल इमाम मलिक, प्रदेश प्रवक्ता ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, सुशील सिंह, रजनीश कुमार, अंजलि कुशवाहा सहित भारी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


