Rise And Fall Season 2 X Review: ‘बिग बॉस से तो बहुत बेहतर है’, ‘राइज एंड फॉल 2’ के पहले एपिसोड को देखकर बोले लोग

Rise And Fall Season 2 X Review: ‘बिग बॉस से तो बहुत बेहतर है’, ‘राइज एंड फॉल 2’ के पहले एपिसोड को देखकर बोले लोग

Rise And Fall Season 2 X Review: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ का प्रीमियर 26 सितंबर 2026 को हो गया है। इस बार शो में क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने बतौर होस्ट नई पारी शुरू की है। शो के पहले एपिसोड के सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। किसी ने कंटेस्टेंट्स की कास्टिंग को दिलचस्प बताया तो कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना ‘बिग बॉस 20’ से कर दी।

वीरेंद्र सहवाग की होस्टिंग पर कैसी रही प्रतिक्रिया?

‘राइज एंड फॉल 2’ में वीरेंद्र सहवाग की एंट्री इस सीजन के सबसे बड़े बदलावों में से एक है। क्रिकेट के मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले सहवाग अब रियलिटी शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं।

पहले एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर उनकी होस्टिंग को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ दर्शकों ने उनके प्रयास की तारीफ की, जबकि कुछ का मानना था कि उन्हें शो के फॉर्मेट के साथ पूरी तरह सहज होने में थोड़ा समय लग सकता है। एक यूजर ने सहवाग की पहली कोशिश को अच्छा बताया और कहा कि शुरुआत में उनकी झिझक नजर आ रही है, लेकिन आने वाले एपिसोड में उनकी होस्टिंग में बदलाव देखना दिलचस्प होगा।

कंटेस्टेंट्स की कास्टिंग बनी चर्चा का विषय

शो में इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 15 चेहरों को शामिल किया गया है। टीवी, बॉलीवुड, सोशल मीडिया, रियलिटी शो और राजनीति से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कंटेस्टेंट्स की विविधता को शो की खास बात बताया। एक दर्शक ने कहा कि इसमें कई राजनीतिक एक्टिविस्ट और परिचित चेहरे हैं, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि सभी प्रतियोगी गेम को किस तरह खेलते हैं। वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने कहा कि लगभग हर कंटेस्टेंट की अपनी अलग पर्सनैलिटी और पहचान है, जो पहले एपिसोड से ही दिखाई देने लगी।

‘बिग बॉस 20’ से होने लगी तुलना

प्रीमियर के बाद ‘राइज एंड फॉल 2’ की तुलना ‘बिग बॉस 20’ से भी शुरू हो गई। खासतौर पर दोनों रियलिटी शोज की कंटेस्टेंट कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हुई।

कुछ X यूजर्स ने ‘राइज एंड फॉल 2’ के कंटेस्टेंट लाइनअप को ‘बिग बॉस 20’ से बेहतर बताया। एक पोस्ट में यूजर ने दोनों शोज के कंटेस्टेंट्स की तुलना करते हुए ‘राइज एंड फॉल 2’ को पसंद किया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब ‘राइज एंड फॉल 2’ को चुनने का समय है और उसे शो की कास्टिंग ‘बिग बॉस 20’ से बेहतर नजर आ रही है।

शो में में कौन-कौन हैं?

इस सीजन में कुल 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें टीवी एक्टर और ‘बिग बॉस 8’ के विजेता गौतम गुलाटी, स्प्लिटस्विला 16 की विजेता कायरा अनु, टीवी एक्टर करण पटेल, ‘बिग बॉस 16’ की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी और राजनीतिक टिप्पणीकार शहजाद पूनावाला शामिल हैं।

इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री और एक्टिविस्ट स्वरा भास्कर, इरीना रुडाकोवा, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिश भगत, पंजाबी अभिनेत्री-सिंगर सारा गुरपाल, मॉडल निहारिका तिवारी, रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी सीवेट तोमर, भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी, सोशल मीडिया क्रिएटर और कॉमेडियन राज ग्रोवर, कंटेंट क्रिएटर एवं पत्रकार मनीष कश्यप और राजनेता तेज प्रताप यादव भी शो का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *