Rise And Fall 2 में सिवेत तोमर ने शहजाद को पटका, एविक्शन पर भड़के पेंटहाउस के कंटेस्टेंट्स

Rise And Fall 2 में सिवेत तोमर ने शहजाद को पटका, एविक्शन पर भड़के पेंटहाउस के कंटेस्टेंट्स

‘राइज एंड फॉल 2’ में शहजाद पूनावाला द्वारा बार-बार उकसाए जाने के बाद सिवेत तोमर ने अपना आपा खो दिया। सिवेत ने शहजाद पूनावाला को जमीन पर पटककर मुक्का मार दिया। बाकी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी।

सिवेत तोमर के इस कदम के बाद मेकर्स ने उन्हें तुरंत शो से बाहर करने का ऐलान कर दिया। हालांकि, उनके एविक्शन की घोषणा होते ही पेंटहाउस में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स ने मेकर्स के फैसले के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी।

सिवेत के एविक्शन पर भड़के पेंटहाउस के कंटेस्टेंट्स

‘राइज एंड फॉल 2’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें स्वरा भास्कर और करण पटेल समेत कई कंटेस्टेंट्स सिवेत तोमर के एविक्शन को गलत बताते नजर आए।

कंटेस्टेंट्स ने सिवेत के साथ शहजाद पूनावाला के एलिमिनेशन की भी मांग की। स्वरा भास्कर ने मेकर्स के फैसले पर कहा, “ये सही नहीं है। अगर सिवेत को आप निकाल रहे हैं तो शहजाद भी वापस नहीं आ सकता है।”

वहीं करण पटेल ने कहा, “अगर सिवेत निकलेगा तो हम भी निकलेंगे, क्योंकि जिसने उकसाया है, उसे वही मिला है जो मिलना चाहिए था। हम मानते हैं कि नियम तोड़ा गया है, लेकिन पहला नियम उसने तोड़ा है।”

इसे भी पढ़ें: किसी पर निर्भर मत रहो… Khushboo Patani ने लड़कियों को समझाया आत्मरक्षा का तरीका

स्वरा ने शहजाद पर लगाए उकसाने के आरोप

स्वरा भास्कर ने शहजाद पूनावाला पर बार-बार नियम तोड़ने और सिवेत को उकसाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “शहजाद ने नियम बार-बार तोड़े हैं। पहले मेरे साथ, फिर सिवेत के साथ, उसे बार-बार उकसाया है।”

सिवेत तोमर के एविक्शन के बाद पेंटहाउस में मौजूद कंटेस्टेंट्स निराश नजर आए। वहीं बेसमेंट में मौजूद कंटेस्टेंट्स मेकर्स के इस फैसले से खुश दिखाई दिए।

इसे भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput की मौत पर फिर उठे सवाल, बहन Shweta बोलीं- शरीर पर थे कई घाव

प्रियंका चाहर चौधरी ने शहजाद को लगाई फटकार

‘राइज एंड फॉल 2’ का एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है। इसमें प्रियंका चाहर चौधरी शहजाद पूनावाला को फटकार लगाती हुई नजर आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *