भागलपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (योजना के तहत ई-केवाईसी और किसान रजिस्ट्री से संबंधित काम की समीक्षा को लेकर आज समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि पीएम-किसान योजना से जुड़े सभी काम को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से ई-केवाईसी और किसान रजिस्ट्री के काम को पारदर्शी, त्रुटिरहित व निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित करने पर जोर दिया, ताकि जिले का कोई भी पात्र किसान योजना के फायदे से वंचित न रह जाए। डीएम ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि इस काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाई गई, तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पदाधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अंचल और प्रखंड स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन की ओर से किसानों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी प्रखंड या अंचल कार्यालय में संपर्क कर पीएम-किसान योजना के तहत ई-केवाईसी और किसान रजिस्ट्री से जुड़े काम जल्द से जल्द पूरा करा लें। इससे उन्हें योजना का फायदा बिना किसी बाधा के मिलता रहेगा। भागलपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (योजना के तहत ई-केवाईसी और किसान रजिस्ट्री से संबंधित काम की समीक्षा को लेकर आज समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि पीएम-किसान योजना से जुड़े सभी काम को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से ई-केवाईसी और किसान रजिस्ट्री के काम को पारदर्शी, त्रुटिरहित व निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित करने पर जोर दिया, ताकि जिले का कोई भी पात्र किसान योजना के फायदे से वंचित न रह जाए। डीएम ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि इस काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाई गई, तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पदाधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अंचल और प्रखंड स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन की ओर से किसानों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी प्रखंड या अंचल कार्यालय में संपर्क कर पीएम-किसान योजना के तहत ई-केवाईसी और किसान रजिस्ट्री से जुड़े काम जल्द से जल्द पूरा करा लें। इससे उन्हें योजना का फायदा बिना किसी बाधा के मिलता रहेगा।


