भागलपुर में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। साफ शब्दों में कहा कि सरकार पंचायत स्तर पर विकास को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार सरकार प्रदेशभर के सभी जिला परिषदों की रिक्त भूमि के समुचित और प्रभावी उपयोग की योजना पर गंभीरता से कार्य कर रही है। इसका उद्देश्य पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को नई गति देना है। हालांकि, प्रेस वार्ता के दौरान प्रस्तुत की गई पीपीटी में भूमि से जुड़ी जानकारी नहीं होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रस्तुति पूरी, तथ्यात्मक और पारदर्शी होनी चाहिए। जमीन चिन्हित करने के निर्देश मंत्री दीपक प्रकाश ने आगे कहा कि जिले की कुल 238 पंचायतों में से अब तक 70 पंचायत भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। इनमें से 56 पंचायत भवन वर्तमान में क्रियाशील हैं। शेष पंचायत भवनों को शीघ्र शुरू करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत भी जिले में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। भागलपुर में 21 पंचायतों में विवाह मंडप निर्माण के लिए विभागीय स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि 45 पंचायतों में भूमि चिन्हित कर ली गई है। शेष पंचायतों में भी जल्द से जल्द भूमि चिन्हित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। विपक्ष में बैठे लोग अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो लोग विकास को लेकर सवाल उठा रहे हैं, उन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायत और ग्रामीण विकास की पूरी तरह अनदेखी की थी। मौजूदा सरकार केवल घोषणाओं में नहीं, बल्कि धरातल पर काम कर रही है। विकास के आंकड़े खुद इसकी गवाही देते हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि पंचायती राज से जुड़ी सभी योजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी हों, ताकि ग्रामीण जनता को विकास का सीधा और वास्तविक लाभ मिल सके। भागलपुर में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। साफ शब्दों में कहा कि सरकार पंचायत स्तर पर विकास को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार सरकार प्रदेशभर के सभी जिला परिषदों की रिक्त भूमि के समुचित और प्रभावी उपयोग की योजना पर गंभीरता से कार्य कर रही है। इसका उद्देश्य पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को नई गति देना है। हालांकि, प्रेस वार्ता के दौरान प्रस्तुत की गई पीपीटी में भूमि से जुड़ी जानकारी नहीं होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रस्तुति पूरी, तथ्यात्मक और पारदर्शी होनी चाहिए। जमीन चिन्हित करने के निर्देश मंत्री दीपक प्रकाश ने आगे कहा कि जिले की कुल 238 पंचायतों में से अब तक 70 पंचायत भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। इनमें से 56 पंचायत भवन वर्तमान में क्रियाशील हैं। शेष पंचायत भवनों को शीघ्र शुरू करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत भी जिले में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। भागलपुर में 21 पंचायतों में विवाह मंडप निर्माण के लिए विभागीय स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि 45 पंचायतों में भूमि चिन्हित कर ली गई है। शेष पंचायतों में भी जल्द से जल्द भूमि चिन्हित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। विपक्ष में बैठे लोग अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो लोग विकास को लेकर सवाल उठा रहे हैं, उन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायत और ग्रामीण विकास की पूरी तरह अनदेखी की थी। मौजूदा सरकार केवल घोषणाओं में नहीं, बल्कि धरातल पर काम कर रही है। विकास के आंकड़े खुद इसकी गवाही देते हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि पंचायती राज से जुड़ी सभी योजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी हों, ताकि ग्रामीण जनता को विकास का सीधा और वास्तविक लाभ मिल सके।


