Republic Day 2026 Speech in Hindi: हर साल 26 जनवरी पूरे देश में धूम-धाम और देश भक्ति के भाव के मनाया जाता है। देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन स्कूलों में स्पीच प्रतियोगिता होती है। जिसमें बच्चे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। अगर आप भी इस तरह की किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं तो नीचे लिए भाषण से उदाहरण ले सकते हैं।
Republic Day Speech Lines in Hindi: देखें स्पीच
आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय/महोदया,
सम्मानित शिक्षकगण,
और मेरे प्यारे साथियों,
आप सभी को मेरा सादर नमस्कार।
आज हम सभी यहां 26 जनवरी 2026 को अपने देश के 77वें गणतंत्र दिवस को बड़े गर्व और उत्साह के साथ मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं।
26 जनवरी हमारे देश के इतिहास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ, और हमारा देश एक संपूर्ण गणतंत्र बना। यह दिन हमें याद दिलाता है कि भारत में सत्ता जनता के हाथों में है।
हमारे संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और उनके सहयोगियों ने हमें ऐसा संविधान दिया, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है। यह संविधान हमें सिखाता है कि चाहे हमारा धर्म, जाति, भाषा या क्षेत्र कुछ भी हो, हम सभी पहले भारतीय हैं।
गणतंत्र दिवस केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह दिन हमें अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। एक अच्छे नागरिक के रूप में हमें देश के कानूनों का पालन करना चाहिए, अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए।
प्रिय साथियों,
हम छात्र देश का भविष्य हैं। आज हम मेहनत से पढ़ाई करके, अनुशासन अपनाकर और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़कर भारत को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बना सकते हैं।
आइए, इस गणतंत्र दिवस पर हम यह संकल्प लें कि हम
ईमानदार बनेंगे,
देश की एकता बनाए रखेंगे
और भारत की प्रगति में अपना पूरा योगदान देंगे।
अंत में, मैं अपनी बात इन्हीं शब्दों के साथ समाप्त करना चाहूंगा/चाहूंगा-
“जय हिंद!
जय भारत!”
धन्यवाद।
Republic Day Speech in Hindi: 26 जनवरी के सुविचार
26 जनवरी सिर्फ एक तारीख नहीं, यह हर भारतीय के आत्मसम्मान, अधिकार और कर्तव्य का प्रतीक है।”


