Reasi accident में परिवार के 3 लोगों की मौत, SUV खाई में गिरने से हादसा

Reasi accident में परिवार के 3 लोगों की मौत, SUV खाई में गिरने से हादसा

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में एक सड़क से वाहन के फिसलकर खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा मंगलवार देर रात पनासा गांव के पास उस समय हुआ, जब थानोले से थुब गांव जाने वाले रास्ते में एक मोड़ पर एसयूवी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

उन्होंने बताया कि बचाव दल को प्रेम सिंह (50), उनकी पत्नी तुरी देवी (45) और सास दुर्गी देवी (70) मृत मिले। बचाव दल ने तीनों के शव दुर्घटनाग्रस्त वाहन के मलबे से बाहर निकाले। वहीं, वाहन (एसयूवी) में सवार दो अन्य यात्री एसयूवी के खाई में गिरने से पहले ही उससे कूद गए।

हालांकि, उन्हें काफी चोटें आईं। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात राजौरी जिले के खवास इलाके के गुंधा गांव में एक अन्य हादसा हुआ, जिसमें एक वाहन सड़क से उतरकर खेत में जा गिरा, जिससे छह लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *