Ranji Trophy: कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी मैच खेला जा रहा है। इस मैच की दूसरी इनिंग में करुण नायर ने ठोकी 27वीं फर्स्ट क्लास सेंचुरी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Karnataka vs Andhra: कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में करुण नायर ने ना सिर्फ शतक लगाया बल्कि मुश्किल में फंसी कर्नाटक की टीम को भी संभाला। उनके शतक का ही कमाल था कि कर्नाटक आंध्र प्रदेश पर महत्वपूर्ण बढ़त बनाने में कामयाब रही। समाचार लिखे जाने तक कर्नाटक की दूसरी पारी में करुण नायर 111 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि उनका साथ माधव बजाज दे रहे थे।
कर्नाटक को चौथे दिन लगे दो झटके
कर्नाटक की टीम बुधवार को दूसरी इनिंग में 13 अक्टूबर के स्कोर से आगे खेलने उतरी। कल के नाबाद रहे बल्लेबाज करुण नायर और कप्तान रविचंद्रन स्मरण ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। हालांकि कप्तान रविचंद्रन अश्विन अपने स्कोर में कोई इजाफ किए महज 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कृष्णन श्रीजीत 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद करुण नायर ने अपने स्कोर में 19 रन और जोड़कर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 27वीं सेंचुरी लगाई।
आपको बता दें कि कप्तान रविचंद्रन स्मरण के शानदार शतक (नाबाद 126) से कर्नाटक ने पहली इनिंग में 274 रन बनाए। इसके जवाब में आंध्र प्रदेश ने श्रीराम राहुल के शतक (119) से 418 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस तरह आंध्र प्रदेश ने पहली पारी के आधार पर 144 रन की बढ़त कायम की। वहीं समाचार लिखे जाने तक मुकाबले के चौथे दिन कर्नाटक ने ठह विकेट पर 248 रन बनाकर 100 रन के बार बढ़त बना ली है।
क्या करुण नायर की टीम इंडिया में वापसी हो पाएगी?
घरेलू क्रिकेट में करुण नायर का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके चलते उन्हें पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया में जगह मिली थी। इस दौरे पर उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में मौका मिला था, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उस दौरे पर चार टेस्ट मैचों में कुल 205 रन ही बना सके थे। इस प्रदर्शन के बाद उनकी टीम में वापसी नहीं हुई। वहीं कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टेस्ट टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। ऐसे में टीम इंडिया में उनकी वापसी की राह आसान नहीं होने वाली है।
Sports – Patrika | CMS

