Ranchi में बहुमंजिला इमारत के ऑफिस में लगी भीषण आग, 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति खाक

Ranchi में बहुमंजिला इमारत के ऑफिस में लगी भीषण आग, 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति खाक

रांची, पांच अक्टूबर झारखंड के रांची जिले में सोमवार को एक बहुमंजिला इमारत में निजी सुरक्षा एजेंसी के दफ्तर में भीषण आग लग गई जिससे करीब 1.25 करोड़ रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आग डोरण्डा थाना क्षेत्र के हिनू स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर बने कार्यालय में सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच लगी।

उसने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह शॉट सर्किट मानी जा रही है। डोरण्डा थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूर्वाह्न करीब 11 बजे आग पर काबू पा लिया गया।’’
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हादसे में 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

आग के कारण दफ्तर में रखे कंप्यूटर, दस्तावेज और फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *