Ranchi के Service Center में Electric Car में विस्फोट से लगी आग, 6 गाड़ियां खाक

Ranchi के Service Center में Electric Car में विस्फोट से लगी आग, 6 गाड़ियां खाक

झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को एक कार सर्विस सेंटर में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कोकर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सर्विस सेंटर में सुबह लगभग 6.30 बजे आग लगी, जिसमें कम से कम पांच से छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सदर थाने के प्रभारी अधिकारी कुलदीप कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “आग में कम से कम पांच से छह वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह घटना एक इलेक्ट्रिक कार में अचानक विस्फोट के बाद आग लगने से हुई।

इसके बाद वहां खड़े पांच से छह अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गये। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।”
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दो दमकल गाड़ियों को लगाया गया और आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *