Ramayana के VFX पर मचा था भयंकर बवाल, Ranbir Kapoor ने अब आलोचकों को दिया करारा जवाब

Ramayana के VFX पर मचा था भयंकर बवाल, Ranbir Kapoor ने अब आलोचकों को दिया करारा जवाब

बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद जहां कई लोगों ने इसकी तारीफ की, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके CGI और वीएफएक्स को लेकर सवाल भी उठाए। अब फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने वीएफएक्स को लेकर हो रही आलोचना पर अपनी बात रखी है।

रणबीर कपूर ने वीएफएक्स आलोचना पर क्या कहा?

रणबीर कपूर ने Collider से बातचीत के दौरान फिल्म के वीएफएक्स पर हो रही चर्चा को लेकर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन एक नया ट्रेंड देखने को मिला है, जहां कई लोग खुद को CG क्रिटिक मानने लगे हैं। उनके मुताबिक, ट्रेलर या फिल्म की झलक सामने आते ही लोग यह बताने लगते हैं कि क्या सही है और क्या अधूरा लग रहा है।

रणबीर ने कहा कि AI के आने के बाद लोगों की दिलचस्पी वीएफएक्स और CGI को लेकर और बढ़ गई है। अब लोग यह जानना चाहते हैं कि किसी फिल्म में CGI कितना अच्छा है और फिल्म रिलीज होने के बाद उसके विजुअल्स कैसे दिखाई देंगे।

इसे भी पढ़ें: Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान के टीजर बढ़ाई कहानी की दिलचस्पी

लोगों को वीएफएक्स बनाने की प्रक्रिया नहीं पता

रणबीर ने यह भी बताया कि कई बार लोग वीएफएक्स बनाने की पूरी प्रक्रिया को समझे बिना अपनी राय बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि किसी ने AI की मदद से कुछ बनाया और उसे फिल्म में डाल दिया, जबकि असल में इसके पीछे बहुत लंबा काम होता है।

एक्टर ने बताया कि उन्होंने खुद देखा है कि निर्देशक नितेश तिवारी और नमित फिल्म के वीएफएक्स पर शुरुआत से लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम घंटों तक वीएफएक्स कॉल पर रहती है और छोटे-छोटे बदलावों पर भी ध्यान देती है, यहां तक कि आसमान का रंग सही करने तक पर चर्चा होती है।

वीएफएक्स पर तीन साल तक हुआ काम

फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने भी बताया है कि ‘रामायण’ के कुछ वीएफएक्स सीक्वेंस को पूरा करने में करीब तीन साल का समय लगा है। फिलहाल टीम फिल्म को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसमें इंटरनेशनल तकनीकी टीम भी काम कर रही है। इसे भी पढ़ें: ‘The Traitors 2’ में नजर आएंगी Rhea Chakraborty, शेयर किए अपने Career के शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से

कौन-कौन नजर आएगा?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा।

कब रिलीज होगी रामायण?

‘रामायण’ का पहला पार्ट 8 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है और अब दर्शकों की नजर इसके शानदार वीएफएक्स और बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली कहानी पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *