Ramayana का नया गाना Mangal Rang रिलीज, Arijit Singh और श्रेया घोषाल ने दी आवाज

Ramayana का नया गाना Mangal Rang रिलीज, Arijit Singh और श्रेया घोषाल ने दी आवाज

हाल ही में नमित मल्होत्रा की ‘Ramayana’ से एक और गाना ‘मंगल रंग’ को मेकर्स ने रिलीज किया कर दिया है। इस शानदार गाने का पेशकश के साथ ही दर्शकों को न केवल फिल्म की दुनिया की झलक देखने को मिली बल्कि यह साथ में भगवान राम और मां सीता के खूबसूरत पलों को भी दिखाया गया है।

इस फिल्म के दूसरे गाने में शानदार नजारे, भव्य महल और खूबसूरत जोड़ी के शादी की झलक भी देखने मिलती है। इसमें उनके रिश्ते को लेकर बनी गहरी भावनात्मक को महसूस किया जा सकता है। गाने में रणबीर कपूर को भगवान राम और साईं पल्लवी को माता सीता के रुप में दिखाया जा रहा है।

इन भाषाओं में रिलीज हुआ है गाना

आपको बताते चलें कि, ‘मंगल रंग’ गाने को मेकर्स ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में एक साथ रिलीज किया गया है। ग्रैंड सेटिंग के अलावा ‘मंगल रंग’ गाने की खास बात यह भी है कि यह राम और सीता के बीच अनोखे बंधन की दिखाता है।

इस गाने में शादी के सीन में रिश्ते की पवित्रता और उसे लेकर होने वाली खुशी देखने मिलती है, जबकि वनवास के सफर वाले पल उनके रिश्ते के अलग रंग को खुद में लिए हुए हैं।

गाने में महल के सुख से दूर राम और सीता को बेहद करीब से दर्शकों के सामने पेश किया गया है। वैसे यह कहना होगा कि यह पल है जब दोनों ने अपने कर्तव्य को निभाते हुए, सिर्फ एक दूसरा का साथ ही नहीं दिया बल्कि एक नए जीवन का आगाज भी किया है।

अरिजीत सिंह ने दी है आवाज

रामायण के इस सुंदर गाने को कई सिंगरों ने मिलकर गाया है। इस गाने को ए. आर. रहमान द्वारा कंपोज किया गया है। इसके हिंदी में बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। सॉग का हिंदी वर्जन को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है।

दूसरी भाषाओं में भी इस गाने को अलग-अलग सिंगर्स और लिरिसिस्ट ने आकार दिया है, और इस तरह से यह सभी मिलकर गाने में इमोशनल कोर को दर्शकों तक दुनिया भर में पहुंचा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *