Raksha Bandhan 2026 पर Pastel Suits के साथ पहनें ये Trendy Meenakari Jhumka, मिलेगा Royal Look

Raksha Bandhan 2026 पर Pastel Suits के साथ पहनें ये Trendy Meenakari Jhumka, मिलेगा Royal Look
रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का त्योहार है। इस पर्व पर हर एक बहन एथनिक वियर पहनती है और सजती-संवरती है। हाथों में मेहंदी एक दिन पहले लगवाई जाती है। एथनिक कपड़ों में जलवा बिखरने के लिए ज्वेलरी  को वियर करती हैं। 
आजकल लड़कियां भड़कीले कपड़ों के स्थान पर सिंपल आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। यदि आप इस दिन पेस्ट्स शेड्स के एथनिक परिधान पहन रही हैं, तो लुक को खास बनाने के लिए कुछ पारंपरिक मीनाकारी झुमका जरुर पहनें।
4 ट्रेंडी मीनाकारी झुमका डिजाइंस
रक्षाबंधन के खास दिन पर पेस्टल सूट को रॉयल टच देने के लिए आप ये 4 मीनाकारी झुमका डिजाइंस चुन सकते हैं-
फ्लोरल पैटर्न कुंदन स्टडेड मीनाकारी झमुका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फ्लोरल पैटर्न वाले झुमका डिजाइंस न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाते हैं, बल्कि यह आपके लुक को शानदार बनाते हैं। पेस्टल ड्रेस के साथ इस तरह के झुमके बेहद ही प्यारे लगते है। इन झमुकों में बने हल्के गुलाबी, सफेद, या हरे रंग के इनमेल आपके सूट को लुक और भी खूबसूरत बना देंगे।
डोम-शेप मल्टीकलर मीनाकारी झुमका
अपने एथनिक आउटफिट के साथ डोम-शेप मल्टीकलर मीनाकारी झुमका पहन सकती है। यह आपको मार्केट मिल जाएंगे या फिर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। इस तरह के झुमके पहनने के बाद आपको नेकलेस पहनने की जरुरत नहीं पड़ती है। इनको आप हर एक सूट पर पहन सकती हैं।
पर्ल ड्रॉप्स विथ पेस्टल मीनाकारी झुमकी
फेस्टिवल पर चांद जैसा लुक पाने के लिए इस तरह के झुमके पहन सकते हैं। पेस्टल सूट्स के साथ पर्ल ड्रॉप्स मीनकारी झुमकी सुंदर लगती है। इसे आप बाजार से खरीद सकते हैं या फिर ऑनलाइन। रक्षाबंधन में चार चांद लगाने के लिए यह झुमके खरीदें।
पेस्टल सूट के साथ ऐसे करें मीनाकारी झुमका
– मीनाकारी ज्वेलरी चूज करते समय ब्राइट रंग चुने, इससे पेस्टल सूट का लुक काफी उभकर आता है। 
 – अब आप हैवी या मीडियम साइज के मीनाकारी झुमकों के पहन सकते हैं, ध्यान रहे कि गले में कुछ भी न पहनें। 
 – सोने और चांदी के भारी झुमकों के मुकाबले मीनाकारी झुमके वजन में काफी हल्के होते हैं, जिनको दिनभर आसानी से कैरी कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *