Rajgir में India-New Zealand अंडर-20 Rugby Sevens शुरू, महिला टीम की जीत

Rajgir में India-New Zealand अंडर-20 Rugby Sevens शुरू, महिला टीम की जीत

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नालंदा जिले के राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 अंतरराष्ट्रीय रग्बी सेवन्स शृंखला का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नालंदा जिले के राजगीर खेल परिसर में उद्घाटन समारोह के बाद दोनों देशों की पुरुष और महिला टीमों के बीच मुकाबले खेले गए।मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 23 से 28 अक्टूबर तक राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी में इस शृंखला का आयोजन किया जा रहा है। बयान में कहा गया कि चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेल संबंधी दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित इस प्रतियोगिता को दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को मजबूत करने और बिहार में रग्बी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी टीमों की यह भारत की पहली यात्रा है।जानकारी के अनुसार भारतीय महिला अंडर-20 टीम ने न्यूजीलैंड को 17-0 से हराया, जबकि न्यूजीलैंड की पुरुष अंडर-20 टीम ने भारत को 32-0 से शिकस्त दी। दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने के लिए दो मिश्रित टीमों के प्रदर्शनी मुकाबले भी आयोजित किए गए। इन मुकाबलों में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को एक ही टीम में शामिल किया गया था।बयान के अनुसार, इस अवसर पर न्यूजीलैंड की टीम ने खेल परिसर में माओरी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाला पारंपरिक ‘हाका’ नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, भारत में न्यूजीलैंड के कार्यवाहक उच्चायुक्त मैथ्यू आयर्स, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नालंदा जिले के राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 अंतरराष्ट्रीय रग्बी सेवन्स शृंखला का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नालंदा जिले के राजगीर खेल परिसर में उद्घाटन समारोह के बाद दोनों देशों की पुरुष और महिला टीमों के बीच मुकाबले खेले गए।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 23 से 28 अक्टूबर तक राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी में इस शृंखला का आयोजन किया जा रहा है। बयान में कहा गया कि चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेल संबंधी दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित इस प्रतियोगिता को दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को मजबूत करने और बिहार में रग्बी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी टीमों की यह भारत की पहली यात्रा है।

जानकारी के अनुसार भारतीय महिला अंडर-20 टीम ने न्यूजीलैंड को 17-0 से हराया, जबकि न्यूजीलैंड की पुरुष अंडर-20 टीम ने भारत को 32-0 से शिकस्त दी। दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने के लिए दो मिश्रित टीमों के प्रदर्शनी मुकाबले भी आयोजित किए गए। इन मुकाबलों में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को एक ही टीम में शामिल किया गया था।

बयान के अनुसार, इस अवसर पर न्यूजीलैंड की टीम ने खेल परिसर में माओरी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाला पारंपरिक ‘हाका’ नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, भारत में न्यूजीलैंड के कार्यवाहक उच्चायुक्त मैथ्यू आयर्स, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *