Rajgarh News: ASI ने चलाईं धांय-धांय गोलियां, एक की मौत, दो गंभीर

Rajgarh News: ASI ने चलाईं धांय-धांय गोलियां, एक की मौत, दो गंभीर

Rajgarh ASI Firing: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के बिरालखेड़ी गांव में रविवार को प्लॉट के विवाद में गोलियां चलने से दहशत फैल गई। प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद ने रविवार को बड़ा रुप ले लिया और 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से धांय-धांय गोलियां चलीं। गोली लगने से तीन लोग घायल हुए थे जिनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई जबकि बाकी दो गंभीर घायलों का इलाज चल रहा है। गोली चलाने का आरोप शाजापुर एसपी कार्यालय में पदस्थ एएसआई दिलीप प्रजापति व उसके भाई सुरेश पर है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

प्लॉट को लेकर चल रहा था विवाद

बताया गया है कि ग्राम बिरालखेड़ी रोड पर स्थित प्लॉट को लेकर इकलेरा निवासी दिलीप प्रजापति (ASI) का मुकेश जाटव से विवाद चल रहा था। एक प्लॉट का कोर्ट केस दिलीप प्रजापति जीत गया था। लेकिन वह बगल वाले मुकेश जाटव के प्लॉट पर भी कब्जा करना चाहता था। प्लॉट पर हो रहे निर्माण को रुकवाने के चक्कर में रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग हो गई।

देखें वीडियो-

गोली लगने से मौत

आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने मुकेश को गोली मारी, फिर बीच-बचाव करने आए सतीश को भी गोली मारी और वीडियो बना रहे दिलीप जाटव को भी गोली मार दी। गोली लगने से दिलीप पिता कन्हैयालाल जाटव (35), मुकेश पिता प्रेमनारायण जाटव (40) और सतीश पिता रतनलाल (32) घायल हो गए। जिसमें से दिलीप के सीने और कंधे में गोली लगने से अस्पताल में मौत हो गई। बाकी दो घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस पर भी फायरिंग का प्रयास

तलेन पुलिस के अनुसार घटना में शाजापुर एसपी कार्यालय में एएसआई के पद पर पदस्थ दिलीप पिता आत्माराम प्रजापति और उसके भाई सुरेश पर गोली चलाने का आरोप है। तलेन पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया है। घायलों का उपचार जारी है। मामले में पुलिस ने जांच में लिया है।तलेन थाने के एसआई शिवराज मीणा ने बताया कि हमने आरोपियों के हाथ में बंदूक देखकर जब बाइक के पीछे वाहन लगाया तो आरोपी पुलिस को देखकर बंदूक लोड करने लगा लेकिन हमने गाड़ी आगे अड़ाकर दिलीव व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से कुछ जिंदा कारतूस भी मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *