Rajasthan Panchayat Election: OBC आयोग ​की रिपोर्ट में खुलासा, इन 10 जातियों का ही राजनीति और सरकारी नौकरी में दबदबा

Rajasthan Panchayat Election: OBC आयोग ​की रिपोर्ट में खुलासा, इन 10 जातियों का ही राजनीति और सरकारी नौकरी में दबदबा

जयपुर। राजस्थान में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण में शामिल 92 में से 10 जातियां ही ऐसी हैं, जिनका राजनीति और सरकारी नौकरियों में दबदबा है। इनमें से जो जातियां राजनीति में आगे हैं, वे नौकरियों में भी आगे हैं। पंचायतीराज और स्थानीय निकाय चुनावों से संबंधित ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। आयोग अध्यक्ष एम एल भाटी ने रिपोर्ट सौंपने के बाद मीडिया को बताया था कि ओबीसी की जातियों के सर्वे में हर परिवार से 19 प्रश्न पूछे गए थे, जिसके आधार पर रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया गया है।

बता दें कि आयोग ने बुधवार को ही ओबीसी आरक्षण के संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रिपोर्ट सौंपी गई, जिसमें ओबीसी में शामिल 90 जातियों तथा अनाथ और ट्रांसजेंडर श्रेणी की स्थिति के अध्ययन के आधार पर अपनी सिफारिश दी गई है।

राजनीतिक दबदबे वाली टॉप 10 जातियां

क्रम जाति राजनीतिक भागीदारी वाले परिवार
1 जाट, जट सिख 22,666
2 गुर्जर 9,628
3 माली, सैनी, बागवान 5,994
4 कुम्हार (प्रजापति), कुमावत 5,823
5 अहीर (यादव) 3,826
6 बढ़ई, जांगिड़, सुथार 2,725
7 विश्नोई 2,402
8 कलबी, पटेल, आंजणा 2,326
9 नाई, सैन, वेदनाई 2,079

सरकारी नौकरियों में अग्रणी जातियां

क्रम जाति सरकारी नौकरी वाले लोग
1 जाट, जट सिख 1,81,792
2 गुर्जर 44,475
3 माली, सैनी, बागवान 42,912
4 कुम्हार (प्रजापति), कुमावत 40,782
5 अहीर (यादव) 39,707
6 बढ़ई, जांगिड़, खाती, सुथार 32,561
7 बिश्नोई 27,273
8 नाई, सैन, वेदनाई 18,174
9 कलबी, पटेल, पाटीदार, आंजणा 13,019
10 धाकड़ 11,469

सबसे अधिक परिवारों वाली 10 जातियों में बीपीएल और साक्षरता दर

क्रम जाति कुल परिवार BPL परिवार BPL % साक्षरता दर
1 जाट, जट-सिख 15.18 लाख 1.16 लाख 7.70% 81.27%
2 गुर्जर 6.70 लाख 79,656 11.90% 76.89%
3 कुम्हार, कुमावत 6.11 लाख 79,419 13.00% 77.43%
4 माली, सैनी 5.84 लाख 68,410 11.67% 79.02%
5 बढ़ई, जांगिड़ 4.12 लाख 32,410 7.86% 82.11%
6 कलबी, पटेल, पाटीदार 2.98 लाख 24,310 8.15% 80.56%
7 तेली, हम्माल 2.43 लाख 31,410 12.92% 78.14%
8 नाई, सैन, वेदनाई 2.34 लाख 28,410 12.10% 78.44%
9 यादव 2.35 लाख 21,390 9.12% 81.63%
10 धीवर, कहार, भोई 2.12 लाख 38,410 18.08% 74.12%

50 से भी कम प्रतिनिधित्व

जातियां: तमोली, ठठेरा, भड़भूजा, कुंजड़ा, चोबदार, बागरिया, मुल्तानीज, सिकलीगर, कोतवाल, पटवा, खेरवा, शोरगर, मोगिया, कागजी और फारूकी।

10 से भी कम प्रतिनिधित्व

जातियांः मदारी-बाजीगर, चूनगर, मोची, नट, भोपा, जागरी, हेला, न्यारिया, सिरकीवाल और सपेरा ट्रांसजेंडर प्रतिनिधित्वः 3।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *