Rajasthan Panchayat Election: कहीं मंत्री की पत्नी तो कहीं MLA के बेटे ने ठोकी ताल, पंचायत चुनाव में इन नेताओं ने अपनों पर लगाया दांव

Rajasthan Panchayat Election: कहीं मंत्री की पत्नी तो कहीं MLA के बेटे ने ठोकी ताल, पंचायत चुनाव में इन नेताओं ने अपनों पर लगाया दांव

जयपुर। नेताओं ने गांवों की सरकार में सियासी प्रभाव बढ़ाने के लिए परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों को भी मैदान में उतार दिया है। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने श्रीमाधोपुर में परिवार की दोहरी दावेदारी के जरिए चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है। उनकी पत्नी शांति देवी भाजपा से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ रही है, जबकि उनके बेटे अजय खर्रा भी भाजपा से मैदान में है। उनका एक बेटा निर्दलीय के रूप में पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ रहा है।

वहीं, नागौर जिला परिषद के वार्ड 15 से पूर्व विधायक सुखाराम नेतड़िया भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उदयपुर में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी के पुत्र शांतिलाल जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं, जो जिला प्रमुख के भी दावेदार है।

जिला प्रमुख के दावेदार

नेता का नाम प्रत्याशी का नाम व पार्टी रिश्ता क्षेत्र
डॉ. मंजू शर्मा बाघामार, मंत्री श्वेता पंवार, भाजपा जेठ की बेटी नागौर
मंजू मेघवाल, पूर्व विधायक शंकरलाल, कांग्रेस जेठ नागौर
मनोज बाटड़, जिलाध्यक्ष गणपति, भाजपा पत्नी सीकर
हरिराम रणवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सुनिता रावणा छोटे भाई की पत्नी सीकर
अर्जुन बामनिया, विधायक विकास बामनिया, कांग्रेस बेटा बांसवाड़ा
भानुप्रताप सिंह, देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष निकिता, कांग्रेस पत्नी कोटा
डॉ. बद्री गोचर, पूर्व जिला परिषद सदस्य रंजना गोचर, भाजपा पत्नी कोटा
गोविंदराम मेघवाल, पूर्व मंत्री सरिता चौहान, कांग्रेस पुत्री बीकानेर
कालूलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री सरोज देवी गुर्जर, भाजपा पत्नी भीलवाड़ा

प्रधान के दावेदार

नेता का नाम प्रत्याशी का नाम व पार्टी रिश्ता क्षेत्र
हनुमान बेनीवाल, सांसद दाखू देवी, आरएलपी बहन नागौर
झाबर सिंह खर्रा, यूडीएच मंत्री शांति देवी, भाजपा पत्नी श्रीमाधोपुर
झाबर सिंह खर्रा अजय खर्रा, भाजपा पुत्र श्रीमाधोपुर
महादेव सिंह खंडेला, पूर्व केंद्रीय मंत्री पार्वती, कांग्रेस पत्नी खंडेला
प्रेमसिंह बाजौर, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बाबूसिंह बाजौर, भाजपा भाई पिपराली
गोविंदराम मेघवाल, पूर्व मंत्री गौरव चौहान, कांग्रेस पुत्र छत्तीसगढ़
शंकरलाल डेचा, विधायक शांति डेंडोर, भाजपा पुत्री सागवाड़ा
कनकमल कटारा, पूर्व सांसद वर्षा कटारा, भाजपा पुत्रवधू सागवाड़ा
ताराचंद भगोरा, पूर्व सांसद महेंद्र भगोरा, कांग्रेस पुत्र सीमलवाड़ा
माधवलाल वरहात, पूर्व जिला प्रमुख नीरूदेवी वरहात, भाजपा पत्नी अहाड़ा
गोपीचंद मीणा, पूर्व विधायक जितेंद्र मीणा, भाजपा पुत्र आसपुर

पूर्व विधायक भी जिला प्रमुख की दौड़ में

डूंगरपुर जिले में पूर्व विधायक अनिता कटारा जिला परिषद सदस्य चुनाव लड़ रही हैं और जिला प्रमुख की दावेदार हैं। वे पूर्व मंत्री कनकमल कटारा की पुत्रवधू भी हैं। भाजपा से पूर्व विधायक देवेन्द्र कटारा भी इसी दौड़ में हैं। पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं और जिला प्रमुख की कुर्सी पर उनकी नजर है। डूंगरपुर जिले के बीएपी जिलाध्यक्ष प्रसून मसार भी जिला प्रमुख की कुर्सी तक पहुंचने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *