Rajasthan Crime : बेटे ने अपनी ही मां की कर दी हत्या, गांव में फैली सनसनी; आरोपी फरार

Rajasthan Crime : बेटे ने अपनी ही मां की कर दी हत्या, गांव में फैली सनसनी; आरोपी फरार

डूंगरपुर। दोवड़ा थाना क्षेत्र के भोजातो का ओड़ा गांव में कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर दोवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर दोवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर लोगों की भीड़ जमा थी और महिला का शव घर के अंदर पड़ा हुआ था। लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी बेटे का आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मां से विवाद होता था।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि इसी विवाद के चलते बेटे ने मां की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *