ahajan Bus Accident: बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में देर रात सवारियों से भरी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा राजमार्ग संख्या 62 पर महाजन से लालेरा के बीच हुआ। घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।
हादसे के वक्त अधिकतर यात्री नींद में थे। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकल गए। आग लगने से बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

