पटना फायरिंग केस ने पकड़ा तूल, खान सर के पक्ष में आए राज बब्बर का बयान वायरल

पटना फायरिंग केस ने पकड़ा तूल, खान सर के पक्ष में आए राज बब्बर का बयान वायरल

Congress Leader Raj Babbar Backs Khan Sir: राजधानी पटना में कोचिंग इंस्टीट्यूट के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने राजनीति और समाज में तेज सियासी बहस छेड़ दी है। इस मामले में विवादित टीचर और कोचिंग संचालक फैसल खान, जिन्हें आमतौर पर खान सर के नाम से जाना जाता है, उनको लेकर कई राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। इस संकट के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और फेमस एक्टर राज बब्बर ने खान सर के प्रति अपना सपोर्ट जाहिर किया है।

खान सर के खिलाफ लगे आरोपों पर राज बब्बर का बयान

राज बब्बर ने खान सर के खिलाफ लगे आरोपों पर फिलहाल जल्दबाजी करने से बचने की सलाह देते हुए कहा, “सच जानना अभी बाकी है और कानून अपना काम करेगा।” राज बब्बर ने खान सर के जरिए गरीब परिवारों के बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने में मदद करने और अपनी कमाई से अस्पताल खोलने जैसे सामाजिक कार्यों पर भी बात की। उनका मानना है कि ऐसे ट्रैक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को बिना सबूत के ‘क्रिमिनल’ बताना सही नहीं होगा।

इतना ही नहीं, राज बब्बर ने साफ किया है कि वे खान सर को पर्सनली नहीं जानते, लेकिन फैसल खान के शिक्षण कार्य और गरीब बच्चों के लिए किए गए योगदान को देखकर उनके मन में हमेशा सकारात्मक भाव आता रहा है। राज बब्बर ने कहा, “खान सर का शिक्षण तरीका और जिस तरह वो कमजोर आर्थिक स्थिति वाले बच्चों को आत्मविश्वास देते हैं, वो काबिले तारीफ है।” उन्होंने ये भी कहा कि जब तक कोर्ट ने कोई फैसला नहीं दिया है, तब तक किसी को दोषी नहीं माना जाना चाहिए।

सोना आग में तपकर बनता है, ये परीक्षा अभी जारी है

बता दें, राज बब्बर ने खान सर से अपील की है कि वे अपने ऊपर लगे आरोपों का सामना धैर्य पूर्वक करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते रहें। उन्होंने कहा, “सोना आग में तपकर बनता है, ये परीक्षा अभी जारी है। स्टूडेंट कम्युनिटी को बंटने न दें और उनका ध्यान पढ़ाई से हटने न दें।”

पटना पुलिस ने इस मामले में खान सर और उनके दो सुरक्षा गार्ड सहित कई व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच में एक बड़ा मोड़ तब आया जब गिरफ्तार सुरक्षा गार्डों में से 2 ने पूछताछ में कहा कि उन्होंने खान सर के निर्देश पर अपनी .315-बोर राइफल से गोली चलाई थी। इस बात की जांच अभी भी चल रही है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल कर रही है। दरअसल, खान सर के वकील अरविंद कुमार मव्वर ने बताया कि उनकी ओर से एंटीसिपेटरी बेल की कोशिशें भी शुरू हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *