Rahul Chahar Divorce : 4 साल भी नहीं टिकी CSK के स्टार क्रिकेटर की शादी, जानिए कम उम्र में शादी के नुकसान!

Rahul Chahar Divorce : 4 साल भी नहीं टिकी CSK के स्टार क्रिकेटर की शादी, जानिए कम उम्र में शादी के नुकसान!

Rahul Chahar Divorce : भारतीय क्रिकेटर (लेग स्पिनर) राहुल चाहर ने अपनी फैशन डिजाइनर वाइफ से तलाक ले लिया है। महज 22 साल की उम्र में राहुल ने शादी की थी और चौथी एनिवर्सरी से पहले डिवॉर्स ले लिया। राहुल ने कम उम्र में शादी और तलाक के दर्द (Rahul Chahar Divorce Note) के बारे में भी बताया। आइए, राहुल और इशानी की शादी-तलाक के साथ ये समझते हैंं कि शादी के लिए सही उम्र क्या है?

CSK स्टार राहुल और इशानी की शादी

राहुल चाहर ने बहुत जल्द ही शादी करने का घोषणा किया था। दोनों ने गोवा में मार्च 2022 में शादी की थी। इस तरह से साल 2026 (फरवरी) में दोनों ने तलाक भी ले लिया। देखा जाए तो इनकी शादी करीब 3.5 साल में ही टूट गई है।

15 महीने झेला तलाक का दर्द

राहुल अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, “मैंने कम उम्र में शादी कर ली थी, इससे पहले कि मैं खुद को, अपनी कीमत को, या उस जिंदगी को पूरी तरह समझ पाता जो मैं सच में बनाना चाहता था। इसके बाद सालों तक ऐसे सबक मिले जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी, और पिछले 15 महीने कोर्ट-कचहरी में बिताए, सब्र, हिम्मत और वह ताकत सीखी जो कुछ लोगों को सच में चाहिए होती है। आज, मेरी जिंदगी का वह चैप्टर ऑफिशियली खत्म हो रहा है। सही लीगल प्रोसेस के बाद, मेरे उस फैसले के साथ मामला सुलझ गया है जिसकी बहुत कीमत चुकानी पड़ी, जिससे मेरी लाइफ का यह फेज खत्म हो गया है। मैं इस चैप्टर को गुस्से या पछतावे से नहीं, बल्कि साफ-साफ खत्म कर रहा हूं। कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते, वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं। मैं पहले से अधिक समझदार, अधिक सेल्फ-अवेयर और उस लाइफ के बारे में पक्का होकर आगे बढ़ रहा हूं जिसे मैं बनाने का हकदार हूं।”

25 साल से कम उम्र की शादियों में तलाक अधिक

अमेरिका के ‘Institute for Family Studies‘ (IFS) और कई समाजशास्त्रीय शोध के अनुसार, 25 साल से कम उम्र में होने वाली शादियों में तलाक की संभावना उन शादियों की तुलना में अधिक होती है जो 28-32 की उम्र के बीच होती हैं।

विशेषज्ञ मानते हैं कि 20-24 की उम्र में व्यक्ति का व्यक्तित्व पूरी तरह विकसित नहीं होता, जिससे भविष्य में पार्टनर्स के बीच अनुकूलता की कमी पैदा होने का खतरा रहता है।

प्री-मैरिटल काउंसलिंग सिद्धांत

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, शुरुआती सालों में रिश्ता टूटने का सबसे बड़ा कारण अवास्तविक उम्मीदें (Unrealistic Expectations) होती हैं। सोशल मीडिया या शुरुआती आकर्षण (Infatuation) के आधार पर लिए गए फैसले अक्सर ‘3 से 5 साल’ के भीतर रियलिटी चेक का सामना करते हैं, जिसे मनोवैज्ञानिक “Disillusionment Phase” कहते हैं।

कब लें शादी का फैसला

भारत में ‘टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस’ (TISS) जैसे संस्थानों के विशेषज्ञ कहते हैं कि आधुनिक दौर में इमोशनल इंटेलिजेंस (Emotional Intelligence) और फाइनेंशियल इंडिपेंडेंसी (Financial Independence) शादी के लिए उम्र से ज्यादा जरूरी मानक हैं। साथ ही आप अगर खुद से फैसला नहीं ले पा रहे हैं तो प्री-मैरिटल काउंसलिंग भी करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *