राघव चड्ढा हुए राज्यसभा के उपनेता पद से बाहर, परिणीति ने शुरू किया अपना शो, पोस्ट किया शेयर

राघव चड्ढा हुए राज्यसभा के उपनेता पद से बाहर, परिणीति ने शुरू किया अपना शो, पोस्ट किया शेयर

Parineeti Chopra Post: आम आदमी पार्टी (AAP) में इन दिनों मचे घमासान ने देश की राजनीति और सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। राज्यसभा में ‘डिप्टी लीडर’ के पद से राघव चड्ढा को हटाए जाने के बाद से ही उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा भी लोगों के निशाने पर आई हुई हैं। कई लोगों का कहना है कि राघव के इस हालत की जिम्मेदार परिणीति हैं तो वहीं कई लोग परिणीति की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह जिस तरह मुश्किल वक्त में अपने पति के साथ चट्टान की तरह खड़ी है वह काबिले तारीफ हैं, लेकिन अब परिणीति चोपड़ा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। जिसमें उन्होंने एक बड़ी जानकारी शेयर की है।

परिणीति चोपड़ा ने शुरू किया काम (Parineeti Chopra Start New Own Show)

परिणीति चोपड़ा जब से उनके पति राघव राज्यसभा में लोगों के गंभीर मुद्दे उठा रहे थे तब से उनके लिए गर्व महसूस करने वाले पोस्ट कर रही हैं। अब इसी बीच परिणीति ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने फैंस को जानकारी दी है कि वह अपना खुद का शो शुरू कर रही है। वह मुंबई पहुंची हैं और उन्होंने लिखा- गुड मॉर्निग मुंबई, यहां एक रोमांचक दिन के लिए…। दूसरे पोस्ट में उन्होंने बताया, “मैं नर्वस हूं और एक्साइटेड भी। आज मेरा अपना शो लॉन्च हो रहा है।”

Parineeti Chopra Post

परिणीति ने बताया आने वाला है अपना शो (Parineeti Chopra Launching Own Show)

परिणीति की इंस्टाग्राम स्टोरी देखकर लग रहा है कि वह अपने फैंस के लिए कुछ अच्छा और शानदार लेकर आने वाली हैं। इस शो के बारे में उन्होंने कोई और जानकारी तो नहीं दी, लेकिन कुछ और फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं, जिसपर लोग कमेंट भी कर रहे हैं और कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

Parineeti Chopra Post

राघव को AAP ने किया राज्यसभा उपनेता पद से बाहर (Raghav Chadha Remove AAP deputy leader in Rajya Sabha)

यह सब उस समय हो रहा है जब उनके पति राघव चड्ढा को उन्हीं की आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। ऐसे में उनका ये शो क्या है कैसा है और क्या रंग लाता है ये देखना दिलचस्प होगा। बता दें, परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ जो 2024 में आई थी उसमें देखा गया था। उसके बाद वह मैटरनिटी लीव पर थीं। अब उनके इस पोस्ट से लगता है कि वह काम पर लौट आई हैं।

Parineeti Chopra Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *