PWD की महिला इंजीनियर की मौत में पति पर FIR:मायके पक्ष ने लगाए थे प्रताड़ना के आरोप, SIT गठित कर कराई थी जांच

PWD की महिला इंजीनियर की मौत में पति पर FIR:मायके पक्ष ने लगाए थे प्रताड़ना के आरोप, SIT गठित कर कराई थी जांच

इंदौर के पलासिया इलाके में करीब 20 दिन पहले PWD की महिला इंजीनियर द्वारा आत्महत्या के प्रयास के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने उनके पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। मायके पक्ष की शिकायत और आरोपों के बाद मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई थी। जांच के बाद पलासिया पुलिस ने गुरुवार देर रात पति के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस के मुताबिक आरती यादव ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उन्हें उनके पति निलेश यादव अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां अगले दिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पति-पत्नी दोनों PWD में पदस्थ आरती PWD में वरिष्ठ इंजीनियर के पद पर पदस्थ थीं, जबकि उनके पति निलेश यादव भी PWD में कार्यरत हैं। घटना के बाद आरती के भाई उपेन्द्र ने दोनों के बीच लंबे समय से तनाव होने का आरोप लगाया था। मायके पक्ष ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT गठित की। जांच के दौरान परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान लिए गए। दंपती की दोनों बेटियों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए। 10 साल पहले हुई थी शादी आरती का मायका सुखलिया इलाके में था, जबकि उनका ससुराल झाबुआ में है। दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। दंपती की दो बेटियां हैं। SIT की जांच के बाद पुलिस ने निलेश यादव के खिलाफ प्रताड़ना से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब FIR के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *