मुरादाबाद में महिला आयोग की जनसुनवाई:संगीता जैन ने सुनीं उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की शिकायतें

मुरादाबाद में महिला आयोग की जनसुनवाई:संगीता जैन ने सुनीं उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की शिकायतें

राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने आज मुरादाबाद के सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में पीड़ित महिलाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। जनसुनवाई के दौरान संगीता जैन ने महिलाओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई मामलों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित महिलाओं को जल्द न्याय दिलाने के निर्देश दिए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्र भूषण ने बताया कि यह जनसुनवाई राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। इसमें महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई की जा रही है और शिकायतों को दर्ज कर समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई है। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक कलह, मारपीट और महिलाओं के अधिकारों से संबंधित कई मामले सामने आए। आयोग की सदस्य ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित इन जनसुनवाइयों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाना, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना और समाज में महिलाओं के प्रति अत्याचार को रोकना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *