सोनभद्र में मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश:फॉर्म 7 में झूठी आपत्तियां दर्ज कर कटवाए जा रहे नाम, जांच शुरू

सोनभद्र में मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश:फॉर्म 7 में झूठी आपत्तियां दर्ज कर कटवाए जा रहे नाम, जांच शुरू

सोनभद्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण के दौरान फॉर्म 7 में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। सदर विधानसभा के वार्ड नंबर 1 के भाग संख्या 14 के पूर्व मोहाल और दलित बस्ती क्षेत्र में मतदाताओं के नाम सूची से कटवाने के लिए झूठी आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं। पूरा मामला तब सामने आया जब समाजवादी पार्टी के स्थानीय जिला सचिव प्रमोद यादव ने मामले में जांच पड़ताल की और BLO से पूछताछ की तो पता चला कि किसी सोहन कुमार ने इस संबंध में शिकायत की थी और फॉर्म साथ भर कर दिया था। फॉर्म 7 के साथ आपत्ति की शिकायत पर बीएलओ ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में आपत्तियां झूठी पाई गईं। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला सचिव प्रमोद यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी से मिलकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। जानकारी के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र में एक ही समुदाय के 14 मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। स्थलीय निरीक्षण में इनमें से दो की मृत्यु की पुष्टि हुई, जबकि अन्य सभी मौके पर उपस्थित पाए गए। जिन नामों पर आपत्ति दर्ज की गई थी, उनमें शाकिरा सुल्तान, शाजिद अली, आदि अली और अकबर अली सहित 14 लोग शामिल थे।
शाकिरा सुल्तान ने बताया कि उनके परिवार के तीन सदस्यों – उनका, उनके पति शाजिद अली और पुत्र आदि अली का नाम काटने के लिए प्रपत्र 7 बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराया गया है। इसमें कारण बताया गया कि वे यहां नहीं रहते या उनकी मृत्यु हो गई है, जबकि वे सभी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने इसे अनावश्यक रूप से परेशान करने की हरकत बताया। वार्ड एक पूरब मोहाल के निवासी अकबर अली ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा मिले एसआईआर का फॉर्म भरा था और वे यहां के मूल निवासी हैं। उनके घर के चार लोगों का नाम काटने के लिए फर्जी फॉर्म 7 आया है। उन्होंने संबंधित राजनीतिक पार्टी के बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *