चाय दुकान की आड़ में देह व्यापार का धंधा:पूर्णिया में सरगना समेत 11 गिरफ्तार, कस्टमर से 2000 हजार वसूलता था; 3 नाबालिग का रेस्क्यू

चाय दुकान की आड़ में देह व्यापार का धंधा:पूर्णिया में सरगना समेत 11 गिरफ्तार, कस्टमर से 2000 हजार वसूलता था; 3 नाबालिग का रेस्क्यू

पूर्णिया में चाय दुकान की आड़ में देह व्यापार का अवैध नेटवर्क का खुलासा हुआ है। दुकानदार खुद इस धंधे को ऑपरेट कर रहा था। स्थानीय दुकानदारों की मानें तो इसके एवज में वो कस्टमर से 500 से 2000 हजार तक लेता था। पुलिस ने देह व्यापार के धंधे में शामिल मुख्य सरगना मो. अकबर उर्फ छोटू समेत 5 पुरुष और 6 महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही तीन नाबालिग लड़कियों को भी मुक्त कराया है। पुलिस की गिरफ्तार में आया शातिर धंधेबाज मो. अकबर उर्फ छोटू हरदा का रहने वाला है। जबकि गिरफ्तार अन्य आरोपियों में कटिहार के रौतारा थाना क्षेत्र के चन्दुआ निवासी मोनूर कुमार हांसदा, अक्षय कुमार जायसवाल, बन्दुजा गांव निवासी भरत कुमार और पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा के रहने वाले मो. फिरोज के तौर पर हुई है।
सूचना के आधार पर टीम का गठन एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि पुलिस को एनजीओ की ओर से इस इलाके में चल रही अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद साइबर क्राइम के डीएसपी चन्दन कुमार ठाकुर की अगुवाई में एक स्पेशल टीम गठित की गई। इसमें फनीश्वरनाथ टीओपी प्रभारी राजनंदनी सिन्हा और मरंगा थाना के पुलिस और जवान के अलावा सवेरा एनजीओ की टीम शामिल रही। तीन लड़कियों का रेस्क्यू शाम होते ही पुलिस टीम ने हरदा बाजार के कई ठिकानों पर रेड किया और दबिश दी। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही पुलिस पहुंची, कई लोग भागने लगे। हालांकि टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर मुख्य सरगना मो. अकबर उर्फ छोटू समेत 5 पुरुष और 6 महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही देह व्यापार के धंधे में धकेली गई तीन नाबालिग लड़कियों को भी मुक्त कराया है। इनमें एक बिहार से बाहर की हैं। जबकि रेस्क्यू की गई दो लड़कियां पूर्णिया की ही रहने वाली हैं। 500 से 2000 रुपए तक चार्ज करता था सख्ती से पूछताछ में सरगना ने बताया कि वो देह व्यापार के अवैध नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। हरदा बाजार में चाय दुकान की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रहा था। कस्टमर्स से 500 से 2000 चार्ज करता था। पिछले 2 से 3 महीने से ये धंधा हरदा बाजार में तेजी से फला फूला था। पूर्णिया में चाय दुकान की आड़ में देह व्यापार का अवैध नेटवर्क का खुलासा हुआ है। दुकानदार खुद इस धंधे को ऑपरेट कर रहा था। स्थानीय दुकानदारों की मानें तो इसके एवज में वो कस्टमर से 500 से 2000 हजार तक लेता था। पुलिस ने देह व्यापार के धंधे में शामिल मुख्य सरगना मो. अकबर उर्फ छोटू समेत 5 पुरुष और 6 महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही तीन नाबालिग लड़कियों को भी मुक्त कराया है। पुलिस की गिरफ्तार में आया शातिर धंधेबाज मो. अकबर उर्फ छोटू हरदा का रहने वाला है। जबकि गिरफ्तार अन्य आरोपियों में कटिहार के रौतारा थाना क्षेत्र के चन्दुआ निवासी मोनूर कुमार हांसदा, अक्षय कुमार जायसवाल, बन्दुजा गांव निवासी भरत कुमार और पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा के रहने वाले मो. फिरोज के तौर पर हुई है।
सूचना के आधार पर टीम का गठन एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि पुलिस को एनजीओ की ओर से इस इलाके में चल रही अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद साइबर क्राइम के डीएसपी चन्दन कुमार ठाकुर की अगुवाई में एक स्पेशल टीम गठित की गई। इसमें फनीश्वरनाथ टीओपी प्रभारी राजनंदनी सिन्हा और मरंगा थाना के पुलिस और जवान के अलावा सवेरा एनजीओ की टीम शामिल रही। तीन लड़कियों का रेस्क्यू शाम होते ही पुलिस टीम ने हरदा बाजार के कई ठिकानों पर रेड किया और दबिश दी। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही पुलिस पहुंची, कई लोग भागने लगे। हालांकि टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर मुख्य सरगना मो. अकबर उर्फ छोटू समेत 5 पुरुष और 6 महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही देह व्यापार के धंधे में धकेली गई तीन नाबालिग लड़कियों को भी मुक्त कराया है। इनमें एक बिहार से बाहर की हैं। जबकि रेस्क्यू की गई दो लड़कियां पूर्णिया की ही रहने वाली हैं। 500 से 2000 रुपए तक चार्ज करता था सख्ती से पूछताछ में सरगना ने बताया कि वो देह व्यापार के अवैध नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। हरदा बाजार में चाय दुकान की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रहा था। कस्टमर्स से 500 से 2000 चार्ज करता था। पिछले 2 से 3 महीने से ये धंधा हरदा बाजार में तेजी से फला फूला था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *