मुंगेर में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में शहरवासियों में खासा उत्साह देखा गया। शोभायात्रा की शुरुआत बड़ी महावीर मंदिर के पास हुई। यहां भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के चित्रों की पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद ‘जय श्री राम’ और ‘हनुमान जी की जय’ के जयकारों के साथ यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। यात्रा मार्ग के हर मोड़ और प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी मौजूद थे, साथ ही ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही थी। यह शोभायात्रा महावीर स्थान से शुरू होकर एक नंबर ट्रैफिक और कोतवाली थाना होते हुए हनुमान मंदिर तक पहुंची। हनुमान मंदिर में पुजारी ने भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की और महाआरती का आयोजन किया। ठंडा पानी और शर्बत की व्यवस्था यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गर्मी से राहत देने के लिए ठंडा पानी और शर्बत की व्यवस्था भी की गई थी। मार्ग में कई स्थानों पर आरती और पुष्प वर्षा का आयोजन हुआ। इसके बाद यात्रा निलम चौक, गांधी चौक, शादीपुर से होते हुए कोड़ा मैदान चौक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने हनुमान पाठ किया। कोड़ा मैदान चौक से यात्रा कस्तूरबा वाटर, बड़ी बाजार, बेकापुर और मुख्य बाजार से गुजरते हुए पुनः महावीर मंदिर पर समाप्त हुई। इस यात्रा में संत महात्मा भी रथ पर सवार थे। बजरंग दल के नगर सह संयोजक संजीत कुमार ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म को बढ़ावा देना और हिन्दुओं को जागरूक करना था। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। चौक-चौराहों पर पुलिस जवान तैनात शोभा यात्रा में शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस जवान तैनात थे, जिनमें कोतवाली थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रतन कुमार, कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप, धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार, बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार, पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरव कुमार और मुफस्सिल इंस्पेक्टर बीपीन कुमार सिंह प्रमुख थे।
हनुमान जन्मोत्सव के इस अवसर पर शहर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और हर जगह जय हनुमान के उद्घोष से माहौल गूंजता रहा। मुंगेर में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में शहरवासियों में खासा उत्साह देखा गया। शोभायात्रा की शुरुआत बड़ी महावीर मंदिर के पास हुई। यहां भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के चित्रों की पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद ‘जय श्री राम’ और ‘हनुमान जी की जय’ के जयकारों के साथ यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। यात्रा मार्ग के हर मोड़ और प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी मौजूद थे, साथ ही ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही थी। यह शोभायात्रा महावीर स्थान से शुरू होकर एक नंबर ट्रैफिक और कोतवाली थाना होते हुए हनुमान मंदिर तक पहुंची। हनुमान मंदिर में पुजारी ने भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की और महाआरती का आयोजन किया। ठंडा पानी और शर्बत की व्यवस्था यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गर्मी से राहत देने के लिए ठंडा पानी और शर्बत की व्यवस्था भी की गई थी। मार्ग में कई स्थानों पर आरती और पुष्प वर्षा का आयोजन हुआ। इसके बाद यात्रा निलम चौक, गांधी चौक, शादीपुर से होते हुए कोड़ा मैदान चौक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने हनुमान पाठ किया। कोड़ा मैदान चौक से यात्रा कस्तूरबा वाटर, बड़ी बाजार, बेकापुर और मुख्य बाजार से गुजरते हुए पुनः महावीर मंदिर पर समाप्त हुई। इस यात्रा में संत महात्मा भी रथ पर सवार थे। बजरंग दल के नगर सह संयोजक संजीत कुमार ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म को बढ़ावा देना और हिन्दुओं को जागरूक करना था। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। चौक-चौराहों पर पुलिस जवान तैनात शोभा यात्रा में शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस जवान तैनात थे, जिनमें कोतवाली थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रतन कुमार, कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप, धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार, बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार, पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरव कुमार और मुफस्सिल इंस्पेक्टर बीपीन कुमार सिंह प्रमुख थे।
हनुमान जन्मोत्सव के इस अवसर पर शहर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और हर जगह जय हनुमान के उद्घोष से माहौल गूंजता रहा।


