Priyanka Chopra पेरिस में LVMH Prize समारोह में Karl Lagerfeld पुरस्कार सौंपेंगी

Priyanka Chopra पेरिस में LVMH Prize समारोह में Karl Lagerfeld पुरस्कार सौंपेंगी

मुंबई, चार सितंबर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस को 2026 एलवीएमएच प्राइज के अंतिम चरण के लिए एंबेसडर बनाया गया है। वह फ्रांस के पेरिस में होने वाले इस समारोह में प्रतिष्ठित कार्ल लेगरफेल्ड पुरस्कार प्रदान करेंगी। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डियोर की एंबेसडर प्रियंका, फॉन्डेशन लुई वितॉ में आयोजित होने वाले इस समारोह में डियोर की अपनी साथी एंबेसडर जेनिफर लॉरेंस और लुई वितॉ ब्रांड का प्रमुख चेहरा बन गईं थाई अभिनेत्री उरासया याया स्पर्बंड के साथ बतौर पुरस्कार प्रस्तुतकर्ताओं के रूप में शामिल होंगी।

एलवीएमएच प्राइज के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘हमें इस वर्ष के एलवीएमएच प्राइज के अंतिम चरण में एक एंबेसडर के तौर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।’’
अभिनेत्री प्रियंका कार्ल लेगरफेल्ड पुरस्कार प्रदान करेंगी, जिसके तहत दो लाख यूरो (एक यूरो = 109.87 रुपये) की राशि दी जाती है और एक वर्ष का मार्गदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने का मौका दिया जाता है। लॉरेंस चार लाख यूरो का मुख्य पुरस्कार प्रदान करेंगी, जबकि स्पर्बंड सैवोयर-फेयर पुरस्कार देंगी। एलवीएमएच प्राइज उभरती हुई फैशन प्रतिभाओं को सम्मानित करता है।

इस वर्ष के समारोह में नौ डिजाइनर तीन पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *