सिरसा नगर परिषद के वाइस-चेयरमैन चुनाव की तैयारियां:​​​​​​कभी भी हो सकता है तारीखों का ऐलान, बीजेपी-कांग्रेस पार्षद दावेदारी को लेकर आमने-सामने

सिरसा नगर परिषद के वाइस-चेयरमैन चुनाव की तैयारियां:​​​​​​कभी भी हो सकता है तारीखों का ऐलान, बीजेपी-कांग्रेस पार्षद दावेदारी को लेकर आमने-सामने

सिरसा नगर परिषद के वाइस चेयरमैन चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। अभी चुनाव की तारीख तय नहीं हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही वाइस चेयरमैन चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। ऐसे में सिरसा नगर परिषद को जल्द नया वाइस चेयरमैन मिल सकता है। इसे लेकर जिला उपायुक्त की ओर से एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके तहत एसडीएम ने कार्यकारी अभियंता (EO) को पत्र लिखा है। इस पर चर्चा के बाद तारीख तय कर ली जाएगी। मगर अभी नगर परिषद में ईओ ही नहीं है। पूर्व ईओ सुनील कुमार का सिरसा से सोहना तबादला हाे गया है। नई ईओ सुमन लता ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। जानकारी के अनुसार, वाइस चेयरमैन चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से आरोप लग रहे थे। पार्षद कई दिन से चुनाव करवाने की मांग कर रहे थे। इस बारे में कुछ पार्षदों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा था। वहीं, बीजेपी और कांग्रेस के पार्षदों में वाइस चेयरमैन पद की दावेदारी को लेकर कयास जारी है। कई बार एक-दूसरे के आमने-सामने हुए और अपनी-अपनी पार्टी का वाइस चेयरमैन बनाने पर दावेदारी जता रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *