प्रतिभा कुशवाहा ने केंद्रीय बजट को जनहितैषी बताया:बोलीं- मोदी-योगी सरकार ने महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किए

प्रतिभा कुशवाहा ने केंद्रीय बजट को जनहितैषी बताया:बोलीं- मोदी-योगी सरकार ने महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किए

ज्ञानपुर के लोकमनपुर गांव में एक महिला गोष्ठी एवं बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। महिलाओं ने अंगवस्त्रम् और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार ने महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ नारे के जमीन पर दिखने का दावा किया। श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं अब रात में भी अकेले निर्भय होकर यात्रा कर रही हैं। बजट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आवश्यक दवाओं और आम जनता की जरूरी वस्तुओं पर मामूली कर लगाकर यह दिखाया है कि भाजपा सरकार वास्तव में जनता की हितैषी है। श्रीमती कुशवाहा ने इस जन कल्याणकारी बजट का स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भदोही जिले के भजन सम्राट वशिष्ठ मिश्र ने मातृशक्ति को समर्पित गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रेनू पाण्डेय, खेदौपुर ग्राम प्रधान बिंदू पाण्डेय, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शतुघ्न कनौजिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *