Post Office RD से 10 साल में 44 लाख रुपये जुटाने के लिए कितना करना होगा निवेश? समझिए कैलकुलेशन

Post Office RD से 10 साल में 44 लाख रुपये जुटाने के लिए कितना करना होगा निवेश? समझिए कैलकुलेशन

Post Office RD Calculator: चाहे आपकी सैलरी 20 हजार रुपये महीना हो या 2 लाख रुपये महीना, अगर आप बचत को कल पर टालते रहें, तो इसकी काफी संभावना है कि वर्षों बाद भी आपकी सेविंग्स शुरू न हो पाए। अधिकतर नौकरीपेशा लोग आज के दौर में सिर्फ इसलिए बचत नहीं कर पा रहे, क्योंकि ने इसे बाद के लिए टाल देते हैं। फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के अनुसार, सैलरी आते ही सबसे पहले बचत के बारे में सोचना चाहिए। अगर आप इसे ऑटोमेट कर दें, तो काफी मदद मिल सकते है। यानी सैलरी आते ही सबसे पहले पैसा अपने आप अकाउंट से डेबिट होकर निवेश विकल्प में चला जाए।

पोस्ट ऑफिस आरडी क्यों चुनें?

अब दूसरा सवाल यह है कि सेविंग विकल्प कैसा हो। यह आपकी जोखिम लेने की क्षमता और फाइनेंशियल गोल्स पर निर्भर करता है। अगर आप शेयर मार्केट जैसा जोखिम नहीं उठाना चाहते और तय व गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम में निवेश कर सकते हैं। अगर आपके पास एकमुश्त बड़ी रकम नहीं है और हर महीने एक छोटी रकम इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस आरडी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

कितना भी पैसा कर सकते हैं इन्वेस्ट

पोस्ट ऑफिस आरडी में इस समय 6.7 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिल रहा है। खास बात यह है कि कि इसमें निवेश की रकम को लेकर काफी सहूलियत है। आप इस स्कीम में न्यूनतम 100 रुपये महीने और अधिकतम कितनी भी रकम इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस स्कीम में आप सिंगल और जॉइंट दोनों तरह से अकाउंट ओपन कर सकते हैं। नाबालिग के नाम पर अभिभावक भी खाता खुलवा सकते हैं।

लोन की भी है सुविधा

पोस्ट ऑफिस आरडी में लोन की भी सुविधा मिलती है। स्कीम में कम से कम एक साल तक बने रहने और 12 मंथली डिपॉजिट करने के बाद जमा की 50 फीसदी तक की रकम का लोन ले सकते हैं। इस लोन को एकमुश्त या किश्तों में चुकाया जा सकता है।

आगे बढ़ा सकते हैं मैच्योरिटी अवधि

पोस्ट ऑफिस आरडी की मैच्योरिटी अवधि 5 साल होती है। इस खाते को पोस्ट ऑफिस में आवदेन देकर अगले 5 वर्षों के लिए आगे बढ़ा सकते हैं। आप चाहें तो इस दौरान योगदान चालू रख सकते हैं या नहीं, यह आपकी मर्जी है।

Wife के साथ निवेश से बनाएं 44 लाख का फंड

अगर आप और आपकी पत्नी दोनों नौकरीपेशा हैं, तो पोस्ट ऑफिस आरडी में जॉइंट अकाउंट खुलवाना सही साबित हो सकता है। दोनों अपनी-अपनी सैलरी से हर महीने 13,000-13,000 रुपये बचाकर कुल 26,000 रुपये आरडी अकाउंट में डाल सकते हैं। 5 साल की मैच्योरिटी के बाद आप अपने खाते को 5 साल और आगे बढ़ा सकते हैं। इस दौरान योगदान भी जारी रखें। इस तरह 10 साल में आपके पास 44,42,221 रुपये का फंड जमा हो जाएगा। इस रकम में 31,20,000 रुपये ब्याज राशि होगी और 13,22,221 रुपये ब्याज आय होगी।

विवरण आंकड़ा
पोस्ट ऑफिस RD की ब्याज दर 6.7% सालाना
कुल मासिक निवेश ₹26,000
5 साल में कुल निवेश ₹15,60,000
5 साल बाद विस्तार अगले 5 साल के लिए
10 साल में कुल निवेश ₹31,20,000
10 साल बाद अनुमानित फंड ₹44,42,221
कुल ब्याज/कमाई ₹13,22,221

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *