Post Office की NSC स्कीम में Wife के साथ इन्वेस्ट कर कमा सकते हैं मोटा ब्याज, समझिए कैलकुलेशन

Post Office की NSC स्कीम में Wife के साथ इन्वेस्ट कर कमा सकते हैं मोटा ब्याज, समझिए कैलकुलेशन

National Savings Certificate Calculator: शेयर बाजार में इस समय भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 12,000 पॉइंट नीचे आ चुका है। ऐसे में बड़ी संख्या में निवेशक अपनी सेविंग्स के लिए सुरक्षित निवेश विकल्प तलाश रहे हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ तलाश रहे हैं और अपने निवेश पर एफडी से अधिक रिटर्न चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स स्कीम आपके काम आ सकती है। यह सरकार समर्थित स्मॉल सेविंग स्कीम है, इसलिए यहां आपका पैसा डूबने का जोखिम नहीं रहता।

अधिकतर बैंकों की एफडी से ज्यादा है ब्याज

पोस्ट ऑफिस के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स में इस समय 7.7 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। यह प्रमुख बैंकों की एफडी पर ऑफर हो रही ब्याज दरों से काफी अधिक है। सरकार हर तीन महीने में इस स्कीम पर ब्याज दर तय करती है।

कितने भी रुपये कर सकते हैं इन्वेस्ट

इस योजना में न्यूनतम 1000 रुपये से अकाउंट खुला सकते हैं। वहीं, यहां निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। यानी आप इस स्कीम में कितने भी रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं। कोई भी भारतीय नागरिक इस स्कीम में इन्वेस्ट कर सकता है। इस योजना में सिंगल और जॉइंट दोनों तरह के अकाउंट खुला सकते हैं। साथ ही नाबालिग के नाम पर अभिभावक भी खाता खुला सकते हैं। इस स्कीम में किया गया निवेश इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत छूट के लिए पात्र होता है।

5 साल में मैच्योर होता है निवेश

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स में किया गया निवेश 5 साल में मैच्योर होता है। इस स्कीम में एफडी की तरह एकमुश्त पैसा जमा कराना होता है। मैच्योरिटी पर निवेशक को ब्याज समेत पूरी रकम मिल जाती है। कुछ विशेष परिस्थितियों में इस अकाउंट को मैच्योरिटी से पहले भी बंद कराया जा सकता है।

कैसे बनेगा 31 लाख का फंड

पति-पत्नी दोनों जॉइंट अकाउंट खुलवाकर भी इस स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते हैं। मान लीजिए पति-पत्नी दोनों वर्किंग हैं और वे अपनी-अपनी बचत से 11-11 लाख रुपये निकालकर कुल 22 लाख रुपये नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में इन्वेस्ट करें, तो 5 साल में काफी बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। इस निवेश में मैच्योरिटी पर 31,87,874 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस फंड में 9,87,874 रुपये ब्याज आय होगी।

निवेश का उदाहरण पति का निवेश पत्नी का निवेश कुल निवेश 5 साल बाद कुल रकम कुल ब्याज आय
पहला उदाहरण ₹11,00,000 ₹11,00,000 ₹22,00,000 ₹31,87,874 ₹9,87,874
दूसरा उदाहरण ₹15,00,000 ₹15,00,000 ₹30,00,000 ₹43,47,101 ₹13,47,101

अगर पति-पत्नी दोनों 15-15 लाख रुपये बचाकर कुल 30 लाख रुपये इस स्कीम में इन्वेस्ट करें तो मैच्योरिटी पर 5 साल बाद 43,47,101 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें 13,47,101 रुपये आपकी ब्याज आय होगी।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *